नए साल का जश्न मानाने आई लड़की के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

नए साल का जश्न मानाने आई लड़की के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

गाज़ियाबाद के होटल में एक लड़की अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी मनाने गई थी। पार्टी मनाने के बाद लड़की अपने कमरे आई जिसके बाद एक होटल कर्मी ने उसके साथ रेप किया।

गाज़ियाबाद के होटल में एक लड़की अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी मनाने गई थी। पार्टी मनाने के बाद लड़की अपने कमरे आई जिसके बाद एक होटल कर्मी ने उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि, लड़की नशा बढ़ने के कारण बीच में पार्टी छोड़ कर अपने कमरे में सोने चली गई थी, जिसके बाद लड़की के साथ रेप जैसा हादसा हुआ। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी होटलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिक शराब पीने की वजह से लड़की ज़्यादा नशे में थी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय लड़की अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने के बाद 1 जनवरी की सुबह गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एलिगेंट होटल पहुंची। यहां उन्होंने 3 रूम बुक किए। कमरा नंबर 113 में पार्टी करने के बाद लड़की सोने के लिए चली गई। जबकि उसके बाकी दोस्त कमरा नंबर 112 में ड्रिंक पार्टी करने लगे। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि अधिक शराब पीने की वजह वो ज्यादा नशे में थी। इसलिए अपने कमरे में आकर सो गई।
चादर पर थे खून के निशान 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसे महसूस हुआ कि स्वेट शर्ट पहने कोई लड़का उसके बगल में आकर लेटा है और गंदा काम कर रहा है। लड़की के उठने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने जब अपने रूम की लाइट जलाई तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे, चादर पर खून के निशान थे। सुबह करीब साढ़े 4 बजे लड़की ने दोस्तों को कॉल कर अपने रूम में बुलाया और सारी घटना बताई। इसके बाद वे सभी रिसेप्शन पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहा तो कैमरा खराब बता दिया गया। इसके बाद लड़की के दोस्तों ने कॉल कर पुलिस बुलाई। 
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया 
पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों को इकट्ठा कर एक लाइन में खड़ा किया और फिर पीड़िता से उसकी शिनाख्त परेड कराई। पीड़िता ने आरोपी होटल कर्मचारी को पहचान लिया। उसकी शिनाख्त सुबोध के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को वहीं से अरेस्ट किया और थाने पर ले आई। 2 जनवरी को पीड़िता ने सुबोध के खिलाफ सेक्शन 376 में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने होटल के कमरे की बेडशीट को भी अपने कब्जे में लिया है, जिसकी डीएनए जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।