आरिफ से दूर ले जाया गया सारस,यूपी पक्षी विहार से हुआ गायब - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आरिफ से दूर ले जाया गया सारस,यूपी पक्षी विहार से हुआ गायब

सारस वन विभाग द्वारा मोहम्मद आरिफ से रायबरेली के सलोन स्थित समसपुर पक्षी विहार लाया गया था, अब वो वहां से गायब हो गया है।

सारस वन विभाग द्वारा मोहम्मद आरिफ से रायबरेली के सलोन स्थित समसपुर पक्षी विहार लाया गया था, अब वो वहां  से गायब हो गया है। बच्चा बुलाने पर जवाब देने वाला सारस बुधवार शाम से नजर नहीं आ रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि वनकर्मी पक्षी की तलाश कर रहे हैं। सारस अमेठी निवासी मोहम्मद आरिफ के साथ एक साल से रह रहा था।
1679549004 fghm
अखिलेश के मिलने के बाद चर्चा का विषय बना था सरसा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उसे देखने के लिए आरिफ के घर गए थे। मामले के चर्चित होने के बाद वन अधिकारी आरिफ के घर गए और यह कहते हुए उसे ले गए कि सारस एक जंगली पक्षी है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इसे कैद में नहीं रखा जा सकता है।
1679549105 ghjn
अखिलेश ने आरिफ से सारस छीनने को लेकर यूपी सरकार की निंदा की
अखिलेश यादव ने मोहम्मद आरिफ से सारस को वापस लेने के फैसले की कड़ी आलोचना की और कहा कि चूंकि वह वहां गए थे, इसलिए सारस को ले जाया गया। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा कि यह संभव है कि पक्षी आरिफ की तलाश में उड़ गया हो और रास्ता भटक गया हो
मंडल वन अधिकारी ने सारस को दूर ले जाने के पीछे की बताई वजह
लखनऊ मंडल वन अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ‘सारस’ एक जंगली पक्षी है। उन्होंने कहा, हमारे पास इसकी रक्षा और पालन-पोषण के लिए एक प्रणाली है। आप इसके पंखों को छू नहीं सकते हैं या इसे अपने पास नहीं रख सकते हैं। किसी भी मानवीय स्पर्श की अनुमति नहीं है। सारस को पालतू नहीं बनाया जा सकता और मनुष्यों के साथ संपर्क की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पक्षी को कीड़े, मछली का आहार दिया जाना चाहिए। आरिफ ने कहा कि सारस के गायब होने से वह चिंतित है और उम्मीद है कि वह जल्द ही मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।