गोरखपुर में पेड़ बना खूनी संघर्ष की जड़, मां-बेटे की बेरहमी से हुई हत्‍या - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

गोरखपुर में पेड़ बना खूनी संघर्ष की जड़, मां-बेटे की बेरहमी से हुई हत्‍या

राजेश दुबे और अरविंद दुबे के बीच कुछ महीनों से संपत्ति विवाद चल रहा था। इसी को लेकर राजेश ने रविवार को अरविंद की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इस हद तक बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों की हत्या कर दी। दरअसल, राजेश दुबे और अरविंद दुबे के बीच कुछ महीनों से संपत्ति विवाद चल रहा था। इसी को लेकर राजेश ने रविवार को अरविंद की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी कर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है। संपत्ति से जुड़ा ये विवाद गगहा क्षेत्र के पोखरी गांव का है। जहां अरविंद दुबे और राजेश दुबे सगे भाई हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अरविंद दुबे ने महुआ का एक पेड़ बेच दिया था। पेड़ काटने के लिए मजदूर आ गए। 
मजदूर पेड़ काट ही रहे थे कि मौके पर पहुंचे अरविंद के भाई राजेश ने पेड़ को अपने हिस्‍से में बताते हुए उन्‍हें रोक दिया।  इस पर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। थोड़ी देर में मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गगहा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर पहुंचाया। उनका मेडिकल कराकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
पेड़ को लेकर शुरू हुआ ये विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दो लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या में फावड़े का भी इस्तेमाल हुआ है। पुलिस ने फावड़ा बरामद कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फावड़े को कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निर्मम हत्या की इस वारदात में मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।