UP : महिलाओं के लिए आयोजित किया गया विधानसभा में आज का सत्र, अखिलेश बोले-प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है अपराध - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

UP : महिलाओं के लिए आयोजित किया गया विधानसभा में आज का सत्र, अखिलेश बोले-प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है अपराध

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज का दिन महिला सांसदों के लिए आयोजित किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज का दिन महिला सांसदों के लिए आयोजित किया गया है। सत्र की शुरुआत होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ ऐसा कहा, कि जिसे सुनकर सब हंसने लगे और पूरा सदन ठहाकों गूंज उठा। बात कुछ ऐसी थी कि योगी आदित्यनाथ की बात सुनकर अखिलेश यादव मजे लेने लगे। थोड़ी देर तक यही सिलसिला चलता रहा।  
वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महिला सत्र शुरु होने से पहले ही काननू-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी तेजी से बढ़ रहा है। पहले के मुताबिक महिलाओं के साथ अपराध बहुत बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है लखीमपुर और हाथरस। 
उन्होंने कहा कि हाल ही में लखीमपुर में दर्दनाक हादसा हुआ था। ऐसा लगता है कि यूपी में महिलाएं सुरक्षित बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। दिन- प्रतिदिन बढ़ते अपराध को रोकने के लिए अगर सरकारे कुछ करें तो अपराध को रोका जा सकता है, और नियंत्रण किया जा सकता है। हर बार अपराध के मुद्दे पर चर्चा की जाती है लेकिन अब सरकार को ठोस कदम उठाने की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।