उत्तर प्रदेश : गन्ने के खेत से बालक का क्षत-विक्षत शव बरामद, मामले की छानबीन शुरू - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

उत्तर प्रदेश : गन्ने के खेत से बालक का क्षत-विक्षत शव बरामद, मामले की छानबीन शुरू

उत्तर प्रदेश से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र से एक गन्ने के खेत में 4 वर्षीय बालक का शव मिला है।

उत्तर प्रदेश से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र से एक गन्ने के खेत में 4 वर्षीय बालक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार, बच्चा 22 दिन से लापता था जिसकी खोज पुलिस कर रही थी।  पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने सहारनपुर जिले के गंगोह थाना इलाके के खानपुर गुर्जर गांव में मंगलवार को गन्ने के खेत में बालक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 4 वर्षीय लक्ष्य के रूप में की गई है।
बच्चा घर के बाहर खेलते समय गायब हुआ था 
पुलिस के मुताबिक जब खानपुर गुर्जर गांव निवासी रियासत खेत में काम कर घर वापसी लौट रहा था, तो वह अपने गन्ने के खेत में घुसे हुए आवारा पशुओं को भगा रहा था। तभी गन्ने के खेत में नाबालिग लड़के का शव दिखाई दिया तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के परिजनो के मुताबिक, 2 जनवरी की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर से खेलते समय कहीं गायब हो गया था। जिसके बाद बच्चा लापता था। परिजनों के द्वारा खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी।
शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया 
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना लग रहा है, मौत का अभी सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 9 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।