योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, जितिन प्रसाद समेत ये 7 नए मंत्री लेंगे शपथ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, जितिन प्रसाद समेत ये 7 नए मंत्री लेंगे शपथ

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार आज सूबे में कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। सात से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार आज सूबे में कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। सात से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को बीजेपी के बड़े दाव के तौर पर देखा जा रहा है। वोट बैंक की सियासत और समीकरण साधने के लिए कई विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है। 
बताया जा रहा है कि शाम 6:00 बजे के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 2:00 बजे तक लखनऊ पहुंचेगी। जिन लोगों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, उनमें संगीता बिंद, जितिन प्रसाद, छत्रपाल गंगवार, पलटू राम, दिनेश खटीक, कृष्णा पासवान जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। 
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ये कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। इसमें जाति से लेकर सभी समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। पुराने किसी भी मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी नहीं होगी।  मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल कर सूबे की बीजेपी सरकार जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति है। 
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता हैं। उन्हें कैबिनेट में जगह देकर भाजपा ब्राह्मण वोटरों को अपने पक्ष में लाने में जुटी है। संगीता बिंद निषाद पार्टी से हैं। इसके अलावा छत्रपाल गंगवार कुर्मी, पलटू राम खटीक, दिनेश खटीक भी खटीक और कृष्णा पासवान दलित जाति से हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।