US : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा लॉस एंजेलिस, कार शो के दौरान हमलावर ने की फायरिंग - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

US : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा लॉस एंजेलिस, कार शो के दौरान हमलावर ने की फायरिंग

अमेरिका में बंदूक हिंसा पर कानून बनने के बावजूद लॉस एंजेलिस के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गए। जिस समय पार्क में गोलीबारी हुई, उस समय वहां कार शो चल रहा था।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बंदूक हिंसा पर कानून बनने के बावजूद लॉस एंजेलिस के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गए। जिस समय पार्क में गोलीबारी हुई, उस समय वहां कार शो चल रहा था।
लॉस एंजेलिस के पुलिस विभाग (एलएपीडी) ने बताया कि सान पैड्रो के पेक पार्क में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी हुई। लॉस एंजेलिस के दमकल विभाग ने बताया कि यह घटना कार शो में या उसके निकट हुई। उसने बताया कि गोलीबारी में तीन लोगों को गोलियां लगी हैं, जिनमें से दो की मौत हो गई और कुल 5 लोग घायल हुए हैं। 

बहामास के पास पलटी हैती शरणार्थियों को ले जा रही नौका, 17 लोगों की मौत

दमकल विभाग ने बताया कि सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में कुल 7 लोग घायल हुए थे। जिनमें दो की हालत गंभीर थी। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
गोलीबारी की यह घटना रविवार को तब हुई, जब लॉस एंजेलिस के पार्क में एक कार शो चल रहा था। सान पैड्रो के पेक पार्क में दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी हुई। गौरतलब है कि इस साल अमेरिका में फायरिंग की लगभग 300 से ज्यादा घटनाएं सामने आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।