अमेरिका : फ्लोरिडा में चर्च में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

अमेरिका : फ्लोरिडा में चर्च में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

फ्लोरिडा के एक चर्च में अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई।

फ्लोरिडा के एक चर्च में अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। रिविएरा बीच मियामी के उत्तर में लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है। 

NRC में नागरिकता साबित करना मुश्किल, महाराष्ट्र में नहीं होगा लागू : उद्धव ठाकरे

पुलिस ने बताया कि एक 15 वर्षीय किशोर और एक वयस्क शख्स को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि दो अन्य व्यक्तियों को भी गोली मारी गई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना के बाद एक फेसबुक पोस्ट में, चर्च के वरिष्ठ पादरी टिवुअंट लूपो ने कहा कि ‘वे दो अश्वेत युवकों के गोलीबारी में मारे जाने का शोक मना रहे हैं।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।