कोरोना वायरस : यूरोप में अब तक 40,000 से अधिक लोगों की हुई मौत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कोरोना वायरस : यूरोप में अब तक 40,000 से अधिक लोगों की हुई मौत

इस वायरस से इटली में अबतक 14681 और स्पेन में 10,935 मौतें हुई हैं।

पेरिस : यूरोप में कोरोना वायरस महामारी से 40,000 से अधिक लोगों की जान चली गयी। इनमें से तीन चौथाई से अधिक लोग इटली, स्पेन और फ्रांस में मारे गए। एएफपी ने आधिकारिक स्रोतों के आधार पर आंकड़ा तैयार किया। उसके अनुसार यूरोप में 40,768 लोगों की इस महामारी के चलते मौत हो गयी।
यूरोप महाद्वीप में इस वायरस के अबतक 574,525 मामले सामने आये। इस महाद्वीप पर कोविड-19 की सबसे अधिक मार पड़ी है। इटली और स्पेन दुनिया में इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित देश हैं। फ्रांस में इस बीमारी के 5,387 मरीज अपनी जान गंवा बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।