टेक्सास के बंदूक कानूनों ने ही बचाई गिरजाघर हमले में कई लोगों की जान : डोनाल्ड ट्रंप - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

टेक्सास के बंदूक कानूनों ने ही बचाई गिरजाघर हमले में कई लोगों की जान : डोनाल्ड ट्रंप

गिरजाघर के एक सुरक्षा सदस्य जैक विल्सन ने पत्रकारों को बताया कि हमलावर के दो लोगों को गोली मारने के बाद उसने वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट में जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि टेक्सास राज्य में बंदूक कानूनों ने ही उस समय कई लोगों की जान बचाई जब एक गिरजाघर के सुरक्षा अधिकारी ने उस बंदूकधारी को गोली मार दी जिसने प्रार्थना सभा के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। व्हाइट सेटलमेंट के फोर्ट वर्थ उपनगर के एक गिरजाघर में रविवार को हुई गोलीबारी अमेरिका में किसी धार्मिक स्थल पर हमले की ताजा घटना है। 
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘सब कुछ छह सेकंडों में खत्म हो गया और इसके लिए उन बहादुर लोगों को शुक्रिया जिसने 242 श्रद्धालुओं की रक्षा करने के लिए जवाबी कार्रवाई की। इन नायकों ने लोगों की जिंदगियां बचाई और टेक्सास कानूनों ने उन्हें हथियार रखने की अनुमति दी।’’ गिरजाघर के एक सुरक्षा सदस्य जैक विल्सन ने पत्रकारों को बताया कि हमलावर के दो लोगों को गोली मारने के बाद उसने वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट में जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। 


इस बीच, संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान 43 वर्षीय कीथ थॉमस किनुनेन के रूप में कर ली गई है। वह रीवन ओक्स का रहने वाला है तथा उसका अपराधों का लंबा रिकॉर्ड है। वह कई राज्यों में रह चुका है और कई बार तो बेघर भी रहा। उसके आपराधिक रिकॉर्डों में कई राज्यों में गिरफ्तारियां तथा दोष सिद्धी शामिल है। उसके गोलीबारी करने के पीछे के मकसद को सार्वजनिक नहीं किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + seventeen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।