फ्रांस: नीस के गिरिजाघर में आतंकी ने किया चाकू से हमला, कम से कम दो लोगों की ली जान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

फ्रांस: नीस के गिरिजाघर में आतंकी ने किया चाकू से हमला, कम से कम दो लोगों की ली जान

फ्रांसीसी पुलिस ने बताया कि भूमध्यसागरीय शहर नीस में बृहस्पतिवार को एक गिरिजाघर के पास चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

पेरिस : फ्रांसीसी पुलिस ने बताया कि भूमध्यसागरीय शहर नीस में बृहस्पतिवार को एक गिरिजाघर के पास चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हुए हमले के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस दौरान घायल होने की वजह से उसे अस्पताल ले जाया गया है। 
महिला अधिकारी ने कहा कि माना जा रहा है कि हमलावर ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली कि मृतकों में पुरुष और एक महिला शामिल हैं। नीस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने पुष्टि की है कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना ‘नोट्रे-डेम बेसिलिका के केंद्र में हुआ आतंकवादी हमला है’। 

इस घटना के बाद नेशनल असेंबली में एक मिनट का मौन रखा गया। प्रधानमंत्री असेंबली में जीन कैस्टेक्स राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को लेकर जानकारी दे रहे थे। लॉकडाउन गुरुवार रात से लागू हो रहा है। बीबीसी ने कास्टेक्स के बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह समस्या हमारे देश के लिए एक बहुत गंभीर नई चुनौती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।