जापान: राजधानी टोक्यो में ट्रेन में चाकूबाजी में 10 लोग घायल, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

जापान: राजधानी टोक्यो में ट्रेन में चाकूबाजी में 10 लोग घायल, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

जापान की राजधानी टोक्यो में रविवार को यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति ने सात लोगों को चाकू मार दिया और फिर आग लगा दी।

जापान की राजधानी टोक्यो में रविवार को यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति ने सात लोगों को चाकू मार दिया और फिर आग लगा दी। एनएचके टेलीविजन ने बताया कि घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक है।
हमलावर पुलिस की गिरफ्त में
एनएचके ने बताया कि हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बारे में अभी यही पता चल पाया है कि उसकी आयु 20 साल के आसपास है और मामले की जांच जारी है।
कोकुरयो स्टेशन के निकट हुई घटना 
टोक्यो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना कोकुरयो स्टेशन के निकट केइयो ट्रेन के अंदर हुई, हमलावर की मंशा का तत्काल पता नहीं चल पाया है। टेलीविजन फुटेज में कई अग्निशामक, पुलिस अधिकारी और पैरामेडिकलकर्मी को यात्रियों को बचाते हुए दिख रहे हैं, कई यात्री ट्रेन की खिड़कियों से भागते हुये दिख रहे हैं।
टोक्यो में ट्रेन के अंदर चाकू से हमले की दो महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले अगस्त में तोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 वर्षीय व्यक्ति ने तोक्यो में एक यात्री ट्रेन में 10 लोगों को चाकू मार दिया था। संदिग्ध ने बाद में पुलिस को बताया था कि वह खुश दिख रही एक महिला पर हमला करना चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।