नेपाल सरकार ने भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रद्द की - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

नेपाल सरकार ने भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रद्द की

संयुक्त सचिव राकेश मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस तरह के फैसले लेने से पहले सरकार को उचित तरीके से जांच करनी चाहिए।

नेपाल सरकार ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नागरिकता प्रमाणपत्र हासिल करने वाले भारतीय मूल के आठ लोगों की नागरिकता रविवार को रद्द कर दी। 
अधिकारियों ने बताया कि आठ व्यक्तियों की नागरिकता रद्द करने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इन आठ व्यक्तियों की पहचान अशोक शाह, बिंदे महतो, राजेंद्र महतो, दानादेवी महतो, सुशील महतो, राजेश्वर महतो, रामकिशोर महतो और राजकुमार महतो के तौर पर हुई है। 
इस बीच राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (आरजेपी-एन) के संयुक्त सचिव राकेश मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस तरह के फैसले लेने से पहले सरकार को उचित तरीके से जांच करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।