यूक्रेन में रूस को हुआ है भारी नुकसान, पुतिन किसी भी युद्ध अपराध अदालत में नहीं होंगे पेश : क्रेमलिन प्रवक्ता - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

यूक्रेन में रूस को हुआ है भारी नुकसान, पुतिन किसी भी युद्ध अपराध अदालत में नहीं होंगे पेश : क्रेमलिन प्रवक्ता

रूस और यूक्रेन में जारी भीषण युद्ध को आज 44 दिन हो चुकें हैं और अभी भी रूसी सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी है।

रूस और यूक्रेन में जारी भीषण युद्ध को आज 44 दिन हो चुकें हैं और अभी भी रूसी सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी है। इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने स्वीकार किया कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध में रूस को महत्वपूर्ण नुकसान हुआ है, लेकिन इस बात से इंकार किया कि मास्को ने कीव में युद्ध अपराध किए हैं। पेसकोव ने रूसी हताहतों की सही संख्या बताए बिना स्काई न्यूज को बताया, हमें सैनिकों का नुकसान हुआ है। यह हमारे लिए एक बड़ी त्रासदी है।
आने वाले दिनों में ऑपरेशन अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएगा : क्रेमलिन प्रवक्ता
पेसकोव ने चल रहे युद्ध को ‘ऑपरेशन’ बताते हुए कहा कि हमारी सेना इस ऑपरेशन को समाप्त करने की पूरी कोशिश कर रही है। हम आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में, निकट भविष्य में, यह ऑपरेशन अपने लक्ष्यों तक पहुंच जाएगा। रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत इसे समाप्त कर सकती है। इससे पहले, रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसी तरह का दावा किया था कि बुचा में नरसंहार की प्रकाशित तस्वीरें और वीडियो नकली थे। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने आगे कहा कि, रूसी सैनिक यूक्रेन के कीव और चेर्निहाइव क्षेत्रों से हफ्तों की भारी गोलाबारी के बाद पीछे हट गए है।
पुतिन किसी भी युद्ध अपराध अदालत में पेश नहीं होंगे : पेसकोव  
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने स्काई न्यूज को बताया कि यह उन क्षेत्रों से तनाव को दूर करने के लिए एक एक कदम था। यह दिखाता है कि रूस वार्ता जारी रखने के लिए वास्तव में तैयार है। पेसकोव ने यह भी कहा कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी भी युद्ध अपराध अदालत में पेश नहीं होंगे, उन्होंने कहा कि हम इसके लिए कोई संभावना नहीं देखते हैं, हम इसे यथार्थवादी नहीं मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 18 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।