Monkeypox Virus : स्पेन में पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का दूसरा मामला , स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Monkeypox Virus : स्पेन में पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का दूसरा मामला , स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

स्पेन में शनिवार को मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्पेन में शनिवार को मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया संक्रमण से जान गंवाने वाले दोनों युवा थे। इस वायरस से मौत का पहला मामला शुक्रवार को सामने आया था। शुक्रवार को ही ब्राजील में भी मंकीपॉक्स से पहली मौत हुई थी।
मई से दुनिया के करीब 80 देशों में मंकीपॉक्स के 22,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अफ्रीका में इस वायरस से 75 लोगों की मौत हुई है। ज्यादातर मरीजों की जान नाइजीरिया और कांगो में गई है।
अफ्रीका के बाहर मौतें सामने आने से एक सप्ताह पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स को ‘वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ घोषित किया था।
स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में इस वायरस से अब तक 4,298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से करीब 3,500 पुरुष ऐसे हैं, जिन्होंने अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए। संक्रमितों में केवल 64 महिलाएं हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित 120 लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूरोपीय संघ के संयुक्त टीका कार्यक्रम के तहत देश को टीके की 5,300 खुराक मिल चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।