तंबाकू के खिलाफ जागरूक करने के लिए इस देश ने की अनोखी पहल, हर सिगरेट पर लिखा जाएगा यह संदेश - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

तंबाकू के खिलाफ जागरूक करने के लिए इस देश ने की अनोखी पहल, हर सिगरेट पर लिखा जाएगा यह संदेश

दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक सिगरेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखना अनिवार्य होगा।

तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कनाडा दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक सिगरेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखना अनिवार्य होगा। इससे पहले, देश में तंबाकू उत्पादों की पैकिंग पर चेतावनी के रूप में एक ग्राफिक चित्र लगाने की नीति लागू की गई थी। दो दशक पहले शुरू की गई इस नीति को दुनियाभर में अपनाया गया है।
पैकेट पर लिखी चेतावनी नहीं देख पाते युवा : मानसिक स्वास्थ्य मंत्री
मानसिक स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिन बेनेट ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा, हमें उन चिंताओं को दूर करना है कि इन संदेशों का प्रभाव कम हो गया है। हर तंबाकू उत्पाद पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखने से सुनिश्चित किया जा सकेगा कि, यह जरूरी संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, जिसमें वे युवा भी शामिल हैं, जो एक बार में एक सिगरेट लेते हैं और पैकेट पर लिखी चेतावनी नहीं देख पाते।

1654931030 cigerette

सिगरेट पर लिखा जाएगा “हर कश में जहर है”
इस प्रस्ताव पर शनिवार से चर्चा होगी और सरकार को लगता है कि 2023 के अंत तक यह नियम लागू किया जा सकेगा। बेनेट ने बताया कि, प्रत्येक सिगरेट पर “हर कश में जहर है” संदेश लिखने का प्रस्ताव है। हालांकि, इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।