व्हाइट हाउस में 56% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, बाइडेन बोले-इतिहास का सबसे विविध प्रशासन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

व्हाइट हाउस में 56% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, बाइडेन बोले-इतिहास का सबसे विविध प्रशासन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन नियुक्तियां के जरिए विश्व के सामने लिंग विभेदीकरण की धारणा को परे रखते हुए समानता का उदाहरण पेश किया है।

व्हाइट हाउस में सीनियर स्टाफ पोस्ट में से 56 प्रतिशत पर महिलाओं की नियुक्तियां की गई जिसमें से 36 प्रतिशत महिलाएं नस्ली या जातीय रूप से विविध पृष्ठभूमियों से आती हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन नियुक्तियां के जरिए विश्व के सामने लिंग विभेदीकरण की धारणा को परे रखते हुए समानता का उदाहरण पेश किया है।
बाइडेन प्रशासन ने गुरूवार को अपने कर्मचारियों का लैंगिक और वेतन संबंधी विश्लेषण कहा कि आंकड़ें दिखाते हैं कि यह ‘‘इतिहास का सबसे विविध प्रशासन है’’ और स्टाफ में पुरुषों तथा महिलाओं के बीच वेतन का अंतर बहुत मामूली है। प्रशासन में महिलाओं का औसत वेतन 93,752 डॉलर है जबकि पुरुषों का औसत वेतन 94,639 डॉलर है यानी कि इसमें महज एक प्रतिशत का अंतर है।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में पहले साल में वेतन में 37 प्रतिशत का अंतर था जबकि राष्टट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान 16 प्रतिशत का अंतर था। व्हाइट हाउस ने कांग्रेस को दी रिपोर्ट में एक बयान में कहा, ‘‘विविधता और वेतन में समानता की राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता के अनुसार व्हाइट हाउस ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई अहम कदम उठाए कि उसके स्टाफ में देश के विविध समुदायों का प्रतिनिधित्व हो और आर्थिक एवं सामाजिक न्याय के उच्च मानकों का पालन हो।’’
अमेरिका के लेबर स्टेटिस्टिक्स ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन प्रशासन में व्हाइट हाउस स्टाफ में करीब 60 प्रतिशत महिलाएं हैं। 2019 की अमेरिकी जनगणना के अनुसार देश की आबादी का करीब 50.8 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।