महाराष्ट्र में सरकार गठन की प्रकिया 1 दिसंबर से पहले हो जाएगी पूरी : संजय राउत
कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक के बाद दोनों पार्टियों ने ऐलान किया कि वे जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नई सरकर का गठन करेंगे।
संजय सिंह ने वनवासियों को ज़मीन के अधिकार से वंचित करने का मुद्दा शून्य काल में उठाने की मांगी अनुमति
संजय सिंह ने नायडू को पत्र लिख कर कहा है कि वन क्षेत्र में निवास करने वाले वनवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए वन अधिकार क़ानून को लागू हुए 12 साल हो गए लेकिन यह समुचित तरीक़े से अमल में नहीं लाया जा सका है।
दिल्ली : सोनिया गांधी के आवास पर सीडब्ल्यूसी की बैठक, महाराष्ट्र पर चर्चा की संभावना
कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है जिसमें महाराष्ट्र की राजनीतिक, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और इलेक्टोरल बांड पर चर्चा होने की संभावना है।
झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण में भाजपा के लिए सीटें बचाना हुआ मुश्किल , ‘अपने’ दे रहे कड़ी टक्कर
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि पर लगा ब्रेक, देखें पूरी लिस्ट
पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन स्थिरता बनी रही। तेल विपणन कंपनियों ने दोनों वाहन ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।
राजस्थान निकाय चुनावों का संदेश
स्थानीय निकाय चुनाव भारत के लोकतंत्र के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर चुनाव की अपनी अहमियत होती है चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का अथवा स्थानीय निकाय का।
वादी-ए-कश्मीर का ‘इकबाल’
गृहमन्त्री ने सभी नागरिक अधिकारों की पुख्ता बहाली का जो ऐलान किया है उस पर शक करना किसी भी तरीके से वाजिब नहीं कहा जा सकता। संसद में कहा गया वचन सबूती दस्तावेज होता है।
दिल्ली में निशुल्क यात्रा की योजना लागू होने के बाद से महिला यात्रियों की हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ी
राष्ट्रीय राजधानी में जब से दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना लागू की है तब से महिला यात्रियों की हिस्सेदारी में करीब 10 फीसदी का उछाल आया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी
PF घोटाले के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी
भविष्यनिधि घोटाले के विरोध में आंदोलन कर रहे उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को राज्यव्यापी अगले चरण की घोषणा कर दी।
तीसहजारी कांड : दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की प्रगति रिपोर्ट, SIT जांच में मांगा सहयोग
तीसहजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई सिर-फुटव्वल पर दिल्ली पुलिस की एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट 12 दिसंबर को अदालत में पेश कर सकती है।