महाराष्ट्र में पिछले करीब एक महीने से चल रही सियासी रस्साकशी के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर अंतिम निर्णय अगले दो दिन में ले लिया जाएगा। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि तीनों पार्टियां मुंबई में बैठक करेंगी।
गौरतलब है की बुधवार को कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक के बाद दोनों पार्टियों ने ऐलान किया कि वे जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नई सरकर का गठन करेंगे। वहीं संजय राउत ने भी विश्वास जताया कि राज्य में अगले महीने तक उनकी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
दिल्ली : सोनिया गांधी के आवास पर सीडब्ल्यूसी की बैठक, महाराष्ट्र पर चर्चा की संभावना
उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनने की तस्वीर अगले दो दिनों में स्पष्ट हो जाएगी। 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सरकार गठन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।


Download Android App
Download iOS App



