VHP की तत्परता से उजागर हुआ गौकशी का मामला, आखिर मौके पर क्या मिला ?

Summary :

Delhi News : विश्व हिन्दू परिषद (वि‌हिप) एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की सजगता से नजफगढ़ के खैरा एक्सटेंशन क्षेत्र में गौशाला की आड़ में गौकशी किए जाने के मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार मौके पर तीन गौमाताओं को काट दिया गया था, जबकि तीन गौमाताओं को समय रहते बचा लिया गया। व‌िहिप ने नजफगढ़ में हुई बुलडोजर कार्रवाई के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तारीफ की है। विहिप इंद्रप्रस्थ प्रान्त के प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और गौशाला जैसे पवित्र नाम की आड़ में गौकशी करने वालों के…

Delhi News : विश्व हिन्दू परिषद (वि‌हिप) एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की सजगता से नजफगढ़ के खैरा एक्सटेंशन क्षेत्र में गौशाला की आड़ में गौकशी किए जाने के मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार मौके पर तीन गौमाताओं को काट दिया गया था, जबकि तीन गौमाताओं को समय रहते बचा लिया गया। व‌िहिप ने नजफगढ़ में हुई बुलडोजर कार्रवाई के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तारीफ की है।

विहिप इंद्रप्रस्थ प्रान्त के प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और गौशाला जैसे पवित्र नाम की आड़ में गौकशी करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सूरी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिलने पर विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ता खैरा एक्सटेंशन, खैरा गांव, गोपाल नगर के निकट पहुंचे और गौमाताओं को बचाया गया।

सूरी ने बताया कि उन्होंने विहिप इंद्रप्रस्थ के संगठन मंत्री सुबोध चन्द्र के साथ मिलकर इस मामले को शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। विहिप की मांग है कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। संगठन मंत्री सुबोध चन्द्र ने कहा कि गौकशी करने वालों पर नजफगढ़ की बुलडोजर कार्रवाई ने एक कड़ा संदेश दिया है। हम चाहते हैं कि यह कार्रवाई केवल अवैध निर्माण तक सीमित न रहे, बल्कि सभी आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो।

 

Sumant Chaudhary