गुरुग्राम में अशोक राठी गैंग के शूटर की हत्या, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार रोककर बरसाईं 15-16 गोलियां

Summary :

हरियाणा के गुरुग्राम में दिवाली की रात गैंगस्टर अशोक राठी गैंग के गुर्गे दीपक उर्फ़ दीपू (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली गांव के पास हुई, जहाँ बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और ताबड़तोड़ 15-16 गोलियां चलाईं, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणा के गुरुग्राम में दिवाली की रात गैंगस्टर अशोक राठी गैंग के गुर्गे दीपक उर्फ़ दीपू (35) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। देर रात को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली गांव के पास बदमाशों ने दीपक की कार को ओवरटेक कर रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीपक पर 15-16 गोलियां चलाई

बिलासपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दीपक रात को 12 बजे अपने घर से सफेद रंग की स्विफ्ट कार से निकले। जब वह नेशनल हाईवे-48 के पास पहुंचा, वहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसकी कार को निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दीपक की मौत हो गई। दीपक को करीब 15-16 गोलियां लगी। सोमवार सुबह 8 बजे मारुति स्विफ्ट कार में ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ दीपक का शव मिला।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

परिजनों के मुताबिक, घर से रात 12 बजे गांव के ही किसी ने फोन करके दीपक को बाहर बुलाया था, जिसके बाद यह खौफनाक वारदात हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश और गैंगवार के एंगल से खंगाल रही है। मामले की जांच और अपराधियों तक पहुंचने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अशोक राठी की पत्नी की हत्या में भी नाम

आपको बता दें कि मृतक दीपक उर्फ दीपू गैंगस्टर अशोक राठी का मुख्य शूटर था। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे, जिनमें अशोक राठी की पत्नी सुषमा की हत्या का मामला भी शामिल है। पुलिस दीपक की हत्या के पीछे गैंगवार और पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।