Latest Silver Ring Designs: भाई दूज पर भाई से मांगें ये खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली चांदी की अंगूठियां

Summary :

मात्र 1,000 रुपये के अंदर मिलने वाले चांदी की इन ट्रेंडी और स्टाइलिश अंगूठियों Silver Rings को आप अपने गिफ्ट विकल्प में शामिल कर सकती हैं।

Latest Silver Ring Designs: भाई दूज का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों से तोहफे की उम्मीद रखती हैं। अगर आप भी इस भाई दूज पर अपने भाई से कुछ खास और हमेशा यादगार रहने वाला गिफ्ट लेना चाहती हैं, लेकिन आपका बजट थोड़ा कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मात्र 1,000 रुपये के अंदर मिलने वाले चांदी की इन ट्रेंडी और स्टाइलिश अंगूठियों Silver Rings को आप अपने गिफ्ट विकल्प में शामिल कर सकती हैं।

Floral & Nature-Inspired Ring

Latest Silver Ring Designs
Latest Silver Ring Designs( Source: Social Media)

यदि आपको फूल-पत्तियों वाले नाज़ुक और खूबसूरत डिजाइंस पसंद हैं, तो यह विकल्प आपके लिए बिल्कुल सही है। इस डिजाइन में बने छोटे-छोटे फूल आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे और आपको एक बेहद ग्रेसफुल लुक देंगे। यह आपको आसानी से ₹1,000 के अंदर मिल जाएगी।

American Diamond Ring

Latest Silver Ring Designs( Source: Social Media)
Latest Silver Ring Designs( Source: Social Media)

चमक-धमक और क्लासी लुक पसंद करने वाली युवतियों के लिए अमेरिकन डायमंड से सजी सिल्वर रिंग्स आजकल बेहद ट्रेंड में हैं। कम बजट में एक शाइनी और मॉडर्न लुक पाने के लिए यह बेस्ट चॉइस है। यह बाजार में लगभग ₹800 से ₹1,000 के भीतर आसानी से मिल जाती है।

Heart Shape & Infinity Ring

Latest Silver Ring Designs( Source: Social Media)
Latest Silver Ring Designs( Source: Social Media)

प्यार और अपनेपन को दर्शाने वाली हार्ट शेप या ‘इंफिनिटी’ डिजाइन की फिंगर रिंग्स सदाबहार और ट्रेंडी होती हैं। यह डिज़ाइन वेस्टर्न और ट्रेडिशनल—दोनों तरह के आउटफिट्स पर बहुत जंचता है। बेहतरीन फिनिशिंग वाली यह रिंग भी आपको ₹1,000 के भीतर मिल जाएगी।

Circular Stylish Silver Ring

Latest Silver Ring Designs( Source: Social Media)
Latest Silver Ring Designs( Source: Social Media)

अगर आपको सिंपल, सोबर और एवरग्रीन डिजाइन पसंद हैं, तो गोल सर्कल पैटर्न वाली चांदी की अंगूठी चुनें। इस तरह की मिनिमल डिज़ाइन वाली अंगूठियां इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं, जो भाई दूज के मौके पर आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगी।इसकी कीमत भी ₹1,000 के अंदर ही होती है।

Also Read: 2 Gram Gold Earrings Designs: भाईदूज पर बहन को दें सरप्राइज! चुनें 2 ग्राम सोने के ये बेहद खूबसूरत और लेटेस्ट इयररिंग्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।