Stylish Blouse Designs: गोवर्धन पूजा पर सिंपल साड़ी को दें स्टाइलिश और गॉर्जियस लुक, ट्राई करें ये 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस!

Summary :

अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा सिंपल साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो अपने इस साधारण लुक में चार चांद लगाने के लिए ये 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस जरूर ट्राई करें।

Stylish Blouse Designs: दीवाली के ठीक अगले दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा के पर्व का पारंपरिक महत्व बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर घर में गोवर्धन पर्वत की पूजा करती हैं। आमतौर पर इस खास मौके पर साड़ी पहनना सबसे पसंदीदा विकल्प होता है। अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा सिंपल साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो अपने इस साधारण लुक में चार चांद लगाने के लिए ये 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस जरूर ट्राई करें।

1. Blouse With Heavy Cut-Work

Stylish Blouse Designs
Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)

यदि आप बिल्कुल प्लेन या हल्की बॉर्डर वाली साड़ी कैरी कर रही हैं, तो उसके साथ हमेशा एक हैवी ब्लाउज चुनें। कट-वर्क और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज इस लुक के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। यह कॉम्बिनेशन आपकी सिंपल साड़ी को झटपट एक बेहद स्टाइलिश और शानदार लुक देगा।

2. Blouse With Gota-Patti Work

Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)
Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)

अगर आपको कोहनी तक की लंबी आस्तीन (Elbow Length Sleeves) वाले ब्लाउज पहनना पसंद है, तो गोटा-पट्टी वर्क वाला यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। त्योहारों की रौनक बढ़ाने के लिए आप इस तरह के ब्लाउज को अपनी साड़ी के साथ कंट्रास्ट करके पहन सकती हैं, जो आपके पारंपरिक रूप को और निखार देगा।

3. Boat Neck and Keyhole-Back Blouse Design

Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)
Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)

अपने ब्लाउज के बैक को एक खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए बोट नेक विद की-होल बैक डिजाइन चुनें। आगे से बंद बोट नेक और पीछे की तरफ बना एक प्यारा सा की-होल आपके पूरे पहनावे में एलिगेंस जोड़ देगा। बिना ज्यादा मेहनत किए यह रॉयल लुक आपको गोवर्धन पूजा के दौरान हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना देगा।

4. Printed Silk Jacket Blouse

Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)
Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)

अगर आपकी साड़ी प्लेन कॉटन या शिफॉन फैब्रिक की है, तो उसके साथ बनारसी या जैकेट फैब्रिक का कंट्रास्ट प्रिंटेड ब्लाउज ट्राई करें। यह स्टाइल आपको एक रिच, क्लासी और रॉयल लुक देने में मदद करता है। इस तरह के ब्लाउज को आप रेडीमेड भी खरीद सकती हैं या फिर अपने माप के अनुसार टेलर से आसानी से बनवा सकती हैं।

5. Sweetheart Neckline Blouse

Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)
Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)

फैशन की दुनिया में स्वीटहार्ट नेकलाइन का ट्रेंड हमेशा छाया रहता है। अपने सिंपल साड़ी लुक को एक बेहतरीन रेट्रो और ग्रेसफुल टच देने के लिए आप इस गोवर्धन पूजा स्वीटहार्ट नेक और पफ स्लीव्स वाले ब्लाउज का कॉम्बिनेशन अपना सकती हैं। यह दिखने में बेहद खूबसूरत और मॉडर्न लगता है।

6. Net Blouse

Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)
Stylish Blouse Designs( Source: Social Media)

गोवर्धन पूजा के समय हल्की ठंड की शुरुआत हो जाती है, ऐसे में नेट और वेलवेट का कॉम्बिनेशन वाला ब्लाउज एक बेहतरीन चॉइस है। यह न सिर्फ आपकी किसी भी साड़ी के साथ मिलकर आपको गॉर्जियस लुक देगा, बल्कि आपको ठंड से बचाते हुए आरामदायक और स्टाइलिश भी रखेगा।

Also Read: Alia Bhatt Linen Saree Look: सिंपल साड़ी में भी ढाया कहर! आलिया भट्ट के इस रॉयल लुक से लें फैशन इंस्पिरेशन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।