Alia Bhatt Linen Saree Look: फैशन के मामले में आलिया भट्ट का हर अंदाज जुदा होता है। हाल ही में एक स्क्रीनिंग के दौरान उनका सिंपल और सोबर साड़ी लुक सोशल मीडिया पर छाया रहा, जो उन महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है जो कम तामझाम में भी रॉयल दिखना पसंद करती हैं। इस मौके पर आलिया ने मटमैले हरे रंग की प्योर लिनेन साड़ी पहनी, जिसके साथ नीले रंग की पतली बॉर्डर दी गई है। इस साड़ी का सॉफ्ट टेक्सचर और सिंपल ड्रेपिंग उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी बना रहा है। बिना किसी भारी चमक-धमक के भी यह अटायर काफी रिच और ग्रेसफुल नजर आता है।
रॉ सिल्वर डिजाइनर ब्लाउज

साड़ी के सिंपल लुक को बैलेंस करने के लिए आलिया ने रॉ सिल्वर कलर का हैल्टर नेक ब्लाउज चुना, जिस पर बारीक कारीगरी और रंगीन डिटेलिंग की गई है। अगर आप भी अपनी किसी प्लेन या सिंपल साड़ी को नया और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो इस तरह का कढ़ाई वाला स्टेटमेंट ब्लाउज चुन सकती हैं।

इस लुक में आलिया ने जूलरी को काफी लाइट और सोबर रखा है। उनके खूबसूरत ईयररिंग्स और ब्लाउज की डिटेलिंग आपस में बहुत अच्छी लग रही है। आप भी इस तरह के आउटफिट के साथ सिल्वर टोन के ईयररिंग्स या छोटे स्टेटमेंट झुमके कैरी करके एलिगेंट टच पा सकती हैं।
सॉफ्ट मेकअप और नेचुरल हेयरस्टाइल

लुक को नेचुरल और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आलिया ने बालों को खुला और हल्का बिखरा रखा है। इसके साथ ही उनका मेकअप भी बहुत लाइट—हल्का बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और नेचुरल लिप शेड वाला—है, जो इस तरह की डे-सूटेबल स्टाइलिंग के लिए बिल्कुल सही है।


Download Android App
Download iOS App




