Temple Jhumka Earrings For Diwali 2026: दिवाली का पावन पर्व आ चुका है और हर बार की तरह इस बार भी यही सवाल है कि “आखिर क्या पहनें?” अगर आप भी हर साल वही पुरानी साड़ियों और पुराने झुमकों से बोर हो चुकी हैं, तो इस बार कुछ नया और खास ट्राई कीजिए। इस दिवाली आपकी साड़ी या सूट चाहे कितना भी सिंपल क्यों न हो, बस कानों में ये टेंपल गोल्ड झुमके पहनकर देखिए, आपका पूरा लुक पल भर में शाही और खूबसूरत नजर आने लगेगा।
आपके फेस्टिव लुक को सबसे अलग और खास बनाने के लिए पेश हैं टेंपल गोल्ड झुमकों के 5 बेहतरीन डिजाइन और साथ में कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स।
Classic Temple Jhumka

यह वो एवरग्रीन डिजाइन है जो पीढ़ियों से पसंद किया जाता रहा है और आज भी फैशन में सबसे आगे है। इसमें देवी-देवताओं के खूबसूरत मोटिफ्स, छोटी घंटियों और घुंघरू की शानदार डिटेलिंग होती है। इसे कांजीवरम या बनारसी सिल्क साड़ी के साथ पहनें। साथ में पतली गोल्ड चेन, माथे पर छोटी-सी बिंदी और बालों का लो-बन बनाएं, ताकि झुमके खुलकर हाइलाइट हो सकें।
Peacock Motif Jhumka

भारतीय संस्कृति में मोर के डिजाइन को हमेशा से बहुत शुभ, पारंपरिक और रॉयल माना जाता है। इस झुमके में मोर की कलात्मक नक्काशी होती है, जो हिलने पर बेहद गॉर्जियस लुक देती है। अगर आप इस दिवाली रील्स या फोटोूशूट के लिए तैयार हो रही हैं, तो इस डिजाइन को जरूर चुनें। इसके साथ ग्रीन, रॉयल ब्लू या मेहरून कलर की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
Lakshmi Motif Jhumka

दिवाली के खास मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना के लिए यह डिजाइन सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसमें झुमके के ऊपर मां लक्ष्मी की सुंदर आकृति बनी होती है, जिसे धार्मिक और पारंपरिक आयोजनों के लिए बहुत पसंद किया जाता है। इसे लाल, पीली या मस्टर्ड येलो साड़ी के साथ पेयर करें। हाथों में लाल-सुनहरी चूड़ियां और माथे पर पारंपरिक बिंदी आपके लुक को पूरी तरह कंप्लीट कर देगी।
Doli Design Jhumka

अगर आप हाल ही में दुल्हन बनी हैं या किसी शादी-ब्याह के माहौल में एक रॉयल और ट्रेडिशनल ब्राइडल टच चाहती हैं, तो डोली-बारात वाला यह यूनिक डिजाइन आपके लिए ही है। इसमें डोली और पारंपरिक कला की छोटी-सी खूबसूरत झलक होती है।इस हैवी लुक झुमके को किसी शानदार लहंगे या सिल्क सूट के साथ पहनें। इसके साथ गले में कुछ और पहनने की जरूरत नहीं है, बस एक प्यारा-सा मांग टीका आपके पूरे लुक को स्टनिंग बना देगा।
Patti Style Temple Jhumka

यह डिजाइन थोड़ा लंबा और चौड़ी पट्टी में आता है, जो कान के ऊपरी हिस्से को खूबसूरती से कवर करता है। यह डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर बेहद ग्रेसफुल और क्लासी लगता है। इसे आप किसी सिंपल कॉटन-सिल्क साड़ी या हल्के एथनिक सूट के साथ भी आसानी से पहन सकती हैं। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स करके खुला छोड़ें, यह स्टाइल आपके फेस पर बहुत जंचेगा।
Also Read: Dhanteras 2026: डेली वियर में पहनें ये सुई धागा ईयररिंग्स, 4 से 5 ग्राम में देखें लेटेस्ट डिजाइन!


Download Android App
Download iOS App




