मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के गौतमपुरा में इस वर्ष भी दीपावली के अगले दिन पडवा पर सदियों पुरानी और रोमांचक परंपरा ‘हिंगोट युद्ध’ का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। बता दे कि अहिल्या की नगरी में बरसों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा में इस बार भी दोनों पक्षों के योद्धाओं ने एक-दूसरे पर आतिशबाजी भरे हिंगोट बरसाए। वही इस रोमांचक लेकिन खतरनाक खेल को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे।
20 से ज्यादा लोग हुए घायल
बता दे कि आग की तेज लपटों और गूंजते पटाखों के बीच खेले गए इस मुकाबले में दोनों पक्षों तुर्रा और कलंगी के बीच जमकर मुकाबला हुआ। वहीं आसमान में बारूद की रोशनी के बीच एक-दूसरे पर हिंगोट दागे गए, जिससे पूरा माहौल युद्ध के मैदान जैसा प्रतीत हो रहा था, ये कोई फिल्मी सीन से कम नही होता.
हालांकि, इस खतरनाक परंपरा के दौरान सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद सावधानी हटने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मीडिया जानकारी के अनुसार, इस पारंपरिक संघर्ष में लगभग 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमे 8 लोग वो भी है जो मैदान में रील बनाने वाले थे, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
हालांकि,स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण इस पुरानी परंपरा को जीवित रखने के लिए हर साल इस को आयोजन करते हैं, जिसमें जोश और रोमांच अपनी चरम सीमा पर होता है। साथ ही घायलों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं ताकि किसी भी अनहोनी से तुरंत निपटा जा सके।
पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण के नाम पर खेला जाने वाला यह खेल हर साल एक चर्चा का विषय बनता है।
लोगो में दिखा उत्साह
स्थानीय लोगो ने बताया कि हर साल हिंगोट युद्ध की परंपरा को जीवित रखते हुए, इस खेल का आयोजन किया जाता है। यहा मुकाबला देखने के लिए लोग दोपहर से ही दर्शक का आना शुरू हो जाता है, शाम तक मैदान के आसपास हजारों लोगो की भीड़ देखने को मिलती है।
उन्होंने बताया कि तुर्रा और कलंगी दल के बीच युद्ध होता है, वही इस साल दोनों दल के योद्धाओ ने ढोल-धमाको के साथ देवनारायण मंदिर में दर्शन किए और फिर शाम को करीब 5 बजे के आस-पास युद्ध शुरू होता है, जिसमे दोनों दल एक दुसरे पर जलते हुए हिंगोट बरसते है।
Also Read: कटनी में दिवाली की रात भीषण आग ने उजाड़ा परिवार, 2 महीने के मासूम समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत


Download Android App
Download iOS App




