वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए नया अपडेट है। कल यानी 11 नवंबर से मंदिर में दर्शन का समय बदल जाएगा। परंपरा के अनुसार, दीपावली के बाद शीतकाल यानी सर्दियों के चलते मंदिर के कपाट खुलने के समय में यह बदलाव किया जाता है। इसलिए अब श्रद्धालुओं को नए टाइम टेबल के अनुसार ही दर्शन के लिए जाना होगा।
बांके बिहारी मंदिर का नया टाइम टेबल
सुबह का समय
| समय (सुबह / दोपहर) | कार्यक्रम / आरती |
| सुबह 8:00 बजे | मंदिर के पट खुलेंगे |
| सुबह 8:10 बजे | शृंगार आरती |
| दोपहर 1:25 बजे | राजभोग आरती |
| दोपहर 1:30 बजे | मंदिर के पट बंद होंगे |
शाम का समय
| समय (शाम / रात्रि) | कार्यक्रम / आरती |
| शाम 4:00 बजे | दर्शन के लिए पट फिर खुलेंगे |
| रात 8:55 बजे | शयन भोग आरती |
| रात 9:00 बजे | मंदिर के पट बंद होंगे |
क्या है नए नियम का उद्देश्य?
मंदिर में भीड़ रोकने और साफ-सफाई ठीक रखने के लिए नया नियम बनाया गया है। अब सुबह 5:30 बजे सेवाधिकारियों के जाने के बाद ही, सुबह 6 बजे से बाकी लोगों को एंट्री मिलेगी। शाम को भी इसी तरह की व्यवस्था लागू रहेगी। इस नए नियम को लेकर मंदिर प्रबंधन का उद्देश्य ये है कि मंदिर में भीड़ जमा न हो और साफ-सफाई ठीक से हो सके।
गोस्वामी समाज नाखुश
इन सबके अलावा, देहरी पूजन पर भी रोक लगा दी गई है, इससे गोस्वामी समाज नाखुश है। उनका कहना है कि वे सुबह के समय मंदिर की परिक्रमा करके देहरी पर धोक लगाते हैं, इसके बाद ही वह अपना दिन शुरू करते हैं। इसलिए इस नई व्यस्था की वजह से उनकी सालों पुरानी परंपरा और सेवा पर असर पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App




