बांग्लादेश में भड़की हिंसा की आग, बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, ढाका में बम धमाके, 19 गिरफ्तार

Summary :

ढाका समेत कई जगहों पर उपद्रवी द्वारा आगजनी, पेट्रोल बम धमाके और तोड़ फोड़ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

बांग्लादेश का ढाका एक बार फिर हिंसा की आग में सुलग रहा है जहां ढाका समेत कई जगहों पर उपद्रवी द्वारा आगजनी, पेट्रोल बम धमाके और तोड़ फोड़ की जा रही है। बता दें कि फरीदपुर के गोलचामत में खड़ी बस में आग लगा दी गई जिसमें बस चालक मोहम्मद कालाचन की जलकर मौत हो गई है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और घटनाओं को रोकने के लिए चेकपॉइंट और जांच की जा रही है।

बस ड्राइवर को जिंदा जलाया

बांग्लादेश के कई शहरों में आगजनी और देसी बम फेंकने के बाद हड़कंप मच गया है और कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया है। इसी बीच उपद्रवियों ने गोलचामत नए बस स्टैंड के पास एक बस में आग लगा दी जिसके कारण बस के अंदर सो रहे चालक मोहम्मद कलाचन की जिंदा जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा कि आग लगने के बाद बस में धुंआ भर गया था और सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन बस पूरी लपटों से घिरी हुई थी। अधिकारियों ने बस ड्राइवर को फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।