Dhanteras 2026: हर महिला की चाहत होती है कि वह ऑफिस हो, कॉलेज या फिर घर का छोटा-मोटा काम, हर जगह उसका लुक सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी नजर आए। ऐसे में भारी-भरकम ज्वेलरी पहनना हर बार मुमकिन नहीं होता। अगर आप भी लाइटवेट लेकिन एवरग्रीन फैशन की तलाश में हैं, तो इस बार अपने ज्वेलरी कलेक्शन में सुई धागा ईयररिंग्स को जरूर शामिल करें।कानों में बेहद खूबसूरती से लटकने वाले ये ईयररिंग्स न सिर्फ पहनने में सुपर कंफर्टेबल होते हैं, बल्कि आपके हर आउटफिट में चार चांद लगा देते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि ये लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन बाजार में मात्र 4 से 5 ग्राम के हल्के वजन में आसानी से मिल जाते हैं। आइए नजर डालते हैं सुई धागा ईयररिंग्स के कुछ चुनिंदा और लेटेस्ट डिज़ाइनों पर, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।
Floral Motif Design

फूलों के डिजाइन वाली ज्वेलरी का क्रेज कभी कम नहीं होता। अगर आपको नेचर से जुड़ा या फेमिनिन लुक पसंद है, तो छोटे-छोटे फूलों (Flower Motifs) या पत्तियों के डिजाइन वाले सुई धागा ईयररिंग्स बेस्ट हैं। 4 ग्राम के अंदर आने वाले ये ईयररिंग्स डेली ऑफिस या कॉलेज वियर के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हैं।
Geometric Sui Dhaga

मॉडर्न और क्लासी लुक चाहने वाली वर्किंग वुमन के लिए ज्योमैट्रिक शेप (जैसे छोटे सर्कल्स, ट्रायएंगल या बार्स) वाले सुई धागा ईयररिंग्स बहुत पसंद किए जा रहे हैं। ये आपके फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक्स को एक बेहद कूल और स्मार्ट टच देते हैं।
Pearl Drop Elegance

अगर आप सिंपल सोबर डिजाइन में थोड़ा सा रॉयल टच चाहती हैं, तो ऐसे सुई धागा ईयररिंग्स चुनें जिनके आखिर में एक छोटा सा मोती (Pearl) या बीड्स लगा हो। हिलते-डुलते मोतियों की चमक आपके चेहरे की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। 5 ग्राम के भीतर यह डिजाइन बेहद गॉर्जियस लुक देता है।
Heart & Infinity Design

प्यार और स्टाइल का प्रतीक माने जाने वाले हार्ट शेप या इनफिनिटी डिजाइन के सुई धागा ईयररिंग्स यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। इनका लाइटवेट पैटर्न कानों में बिल्कुल भारी महसूस नहीं होता और आप इन्हें पूरे दिन बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




