Glass Bangle Designs For Diwali 2026: दिवाली पर खनकेंगी कांच की चूड़ियां! देखें आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगाने वाले 5 खूबसूरत डिजाइंस

Summary :

Glass Bangle Designs For Diwali 2026: दिवाली का फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और इस खास मौके पर हर महिला अपने एथनिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उत्साहित रहती हैं। इस साल कांच की चूड़ियां एक बार फिर से फैशन में लौट आई हैं और महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी हैं। पारंपरिक चूड़ियों से हटकर इस बार मार्केट में कई लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस छाए हुए हैं, जो आपके फेस्टिव लुक को एक रॉयल और खूबसूरत टच देंगे। अगर आप भी इस दिवाली अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो कांच की चूड़ियों के इन 5…

Glass Bangle Designs For Diwali 2026: दिवाली का फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और इस खास मौके पर हर महिला अपने एथनिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उत्साहित रहती हैं। इस साल कांच की चूड़ियां एक बार फिर से फैशन में लौट आई हैं और महिलाओं की पहली पसंद बन चुकी हैं। पारंपरिक चूड़ियों से हटकर इस बार मार्केट में कई लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस छाए हुए हैं, जो आपके फेस्टिव लुक को एक रॉयल और खूबसूरत टच देंगे। अगर आप भी इस दिवाली अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो कांच की चूड़ियों के इन 5 शानदार डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।

1. Jelly Bangles

Glass Bangle Designs For Diwali 2026
Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)

अपने सॉफ्ट शेड और ट्रांसपेरेंट फिनिश के लिए जानी जाने वाली ये चूड़ियां इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं। ये कलाइयों पर बहुत एलिगेंट लगती हैं और आपके सामान्य एथनिक लुक में भी जान डाल देती हैं। आप चाहें तो मल्टी-कलर जेली बैंगल्स चुन सकती हैं या फिर किसी सिंगल रंग की चूड़ियों को खूबसूरत कंगन के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।

2. Raindrops Bangles

Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)
Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)

इन चूड़ियों की सतह पर बारिश की बूंदों जैसे छोटे-छोटे स्टोन के डॉट्स बने होते हैं, जो इन्हें बेहद यूनिक बनाते हैं। इनमें एक खास शाइन और ग्लिटर इफ़ेक्ट होता है, जो कलाइयों पर बहुत ही आकर्षक लगता है। साड़ी या सूट के साथ इन्हें पहनना एक शानदार विकल्प है। दिवाली की रोशनी में जब इन पर लाइट पड़ती है, तो इनकी चमक और बढ़ जाती है।

3. Maggi-Design Bangles

Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)
Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर इन दिनों मैगी डिजाइन की चूड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। अपने रंग-बिरंगे डिजाइन, चमक और लहरदार टेक्सचर के कारण यह सामान्य चूड़ियों से बिल्कुल अलग दिखती हैं। अगर आप इस बार कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो यह ट्रेंडिंग चूड़ियां आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगी। इन्हें किसी भी आर्टिफिशियल या रियल गोल्ड कंगन के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है।

4. Plain glass bangles

Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)
Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)

क्लासिक फैशन कभी पुराना नहीं होता। महिलाएं इन दिनों एक बार फिर प्लेन कांच की चूड़ियों को खूब पसंद कर रही हैं। अपने आउटफिट के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर की प्लेन ग्लास बैंगल्स पहनना या दो अलग-अलग रंगों की चूड़ियों को आपस में मिक्स करके स्टाइल करना आजकल काफी चलन में है। इसमें मोटे कांच की चूड़ियां भी आती हैं, जो कलाई पर सिंपल मगर बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

5. Glass thread bangles

Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)
Glass Bangle Designs For Diwali 2026( Source: Social Media)

अगर आप कुछ नया और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो थ्रेड बैंगल्स बेहतरीन विकल्प हैं। इन कांच की चूड़ियों पर खूबसूरत धागा लपेटा जाता है, जिस पर स्टोन या मिरर वर्क किया होता है। सिंगल थ्रेड से लेकर मल्टी-कलर धागे वाली ये चूड़ियां ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ-साथ आपके लुक में एक मॉडर्न टच जोड़ देंगी।

Also Read: Glass Bangles Designs For Karwa Chauth 2026: साड़ी के साथ पहनें कांच की चूड़ियों के ये खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन, दिखेंगी सबसे खास!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।