उत्तर प्रदेश/अयोध्या: अयोध्या में दीपावली के अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने राम मंदिर निर्माण में अलग-अलग रूपों में सहयोग देने वाले रामभक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया है। न्यास की ओर से सभी सहयोगियों को दीपावली की शुभकामनाएं भेजी गई हैं।
श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद बढ़ा दीपावली का महत्व
न्यास के महासचिव पूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया है कि दीपावली सत्य और धर्म की जीत का पर्व है। श्रीरामलला के अपने जन्मस्थान पर दोबारा विराजमान होने के बाद अयोध्या में इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।
संदेश में न्यास ने उन सभी रामभक्तों के योगदान को याद किया, जिन्होंने अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग दिया।
रामभक्तों से मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी
शुभकामना संदेश के साथ न्यास ने रामभक्तों के लिए एक लिंक भी साझा किया है। इसके माध्यम से उनसे अपना नाम, वर्तमान पूरा पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।
न्यास के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी रामभक्तों से भविष्य में भी संपर्क बनाए रखना है। इसके जरिए न्यास समय-समय पर जरूरी सूचनाएं और संदेश उन तक पहुंचा सकेगा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में त्योहार को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


Download Android App
Download iOS App




