Footwear For Festivals: एथनिक ड्रेस पर हील्स की जगह पहनें ये फ्लैट्स, छन-छन करती मोजड़ी चुरा लेगी सबका दिल!

Summary :

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन दर्द भरी हील्स से परेशान नहीं होना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस बार फैशन ट्रेंड में भारी-भरकम हील्स की जगह आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर छाए हुए हैं।

Footwear For Festivals: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान हर महिला अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने में जुट जाती है। खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मैचिंग एक्सेसरीज और फुटवियर कैरी करना इस लुक का एक अहम हिस्सा है। लेकिन अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि स्टाइल के चक्कर में पैरों के आराम से समझौता कैसे न किया जाए?

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन दर्द भरी हील्स से परेशान नहीं होना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस बार फैशन ट्रेंड में भारी-भरकम हील्स की जगह आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर छाए हुए हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही ट्रेंडी ऑप्शंस के बारे में जो आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे।

Mojari with Ghungroos

Footwear For Festival
Footwear For Festival( Source: Social Media)

फैशन की इस दुनिया में इन दिनों घुंघरू वाली मोजड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आप भी अपने एथनिक वियर के साथ इस लेटेस्ट डिजाइन की मोजड़ी को चुन सकती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब आप इन्हें पहनकर चलेंगी, तो घुंघरूओं की छन-छन करती आवाज सबका ध्यान आपकी ओर खींच लेगी।

Ethnic Flats

Footwear For Festival( Source: Social Media)
Footwear For Festival( Source: Social Media)

अगर आप हील्स के बिना क्लासी दिखना चाहती हैं, तो खूबसूरत एथनिक फ्लैट्स बेस्ट ऑप्शन हैं। इस तरह के फ्लैट्स आपके एथनिक लुक को ग्रेसफुल और अट्रैक्टिव बनाते हैं। इनसे आपके पैर बेहद खूबसूरत दिखते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि ये पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं, जिन्हें आप बिना किसी थकान के पूरे दिन आसानी से कैरी कर सकती हैं।

Kolhapuri Chappals

Footwear For Festival( Source: Social Media)
Footwear For Festival( Source: Social Media)

कोल्हापुरी चप्पल एक बार फिर से फैशन ट्रेंड के सेंटर में आ गई हैं। इन्हें आप इस फेस्टिव सीजन साड़ी, सूट या किसी भी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं। ये वजन में बेहद हल्की होने के साथ-साथ लंबे समय तक पहनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। अगर आप शॉर्ट कुर्ती और जींस पहन रही हैं, तो यह चप्पल आपके फ्यूजन लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना देगी।

Punjabi Mojari

Footwear For Festival( Source: Social Media)
Footwear For Festival( Source: Social Media)

ट्रेडिशनल लुक को और रिच बनाने के लिए आप खूबसूरत पंजाबी मोजड़ी ट्राई कर सकती हैं। इनमें किया गया मल्टीकलर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और जरी वर्क आपके पूरे लुक की शोभा बढ़ा देता है। इसे आप अपनी लॉन्ग कुर्ती-प्लाजो सेट या किसी हल्के-फुल्के लहंगे के साथ शान से पहन सकती हैं।

Also Read: Tissue Silk Sarees For Diwali 2026: दिवाली के लिए बेस्ट हैं टिश्यू सिल्क साड़ियां, देखें यूनिक कलेक्शन डिज़ाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।