2 Gram Gold Earrings Designs: भाईदूज के इस पावन अवसर पर बहन को गिफ्ट देने के लिए इयररिंग्स के ये खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइंस बेहतरीन विकल्प हैं। 2 ग्राम सोने में बने ये हल्के, मजबूत और स्टाइलिश डिजाइंस कॉलेज, ऑफिस और पार्टी हर जगह के लिए परफेक्ट हैं।
1. Leaf-Pattern Gold Earrings

यह लाइटवेट और सुंदर डिजाइन रोज पहनने के लिए एकदम सही है। इसमें ऊपर पत्तियों की नक्काशी और नीचे एक छोटी सी गोल्ड बॉल लटकी होती है, जो पहनने पर सिंपल और सोबर लुक देती है। इसे आपकी बहन कॉलेज, ऑफिस या डेली वियर में आराम से पहन सकती है।
2. Modern Teardrop Gold Earrings

अगर आपकी बहन को मॉडर्न डिजाइंस पसंद हैं, तो यह डबल टीयरड्रॉप स्टाइल वाला गोल्ड इयररिंग्स बहुत पसंद आएगा। कम वजन (लगभग 2 ग्राम) में भी यह काफी मजबूत और भरा-भरा नजर आता है। यह कॉलेज की ड्रेस, वेस्टर्न पार्टी आउटफिट या सिंपल सूट के साथ बेहद स्टाइलिश लगता है।
3. Gold Drop Earrings

सोबर और डेली वियर पसंद करने वाली बहनों के लिए यह बेहतरीन गिफ्ट है। इसके ऊपर चार छोटे-छोटे नगों का क्लस्टर और नीचे सोने की एक पतली, लंबी टीयरड्रॉप लटकन होती है, जो कानों को एक रॉयल और डेलीगेट लुक देती है।
4. Designer Earrings Two Interlocking Rings

यह क्लासी डिजाइन एक छोटे ओवल और एक बड़े गोल रिंग के जुड़ाव से बनता है। यह वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ सूट और साड़ी पर भी खूब फबता है।
5. Square Interlocking Earrings

ज्योमेट्रिक और फैंसी ज्वैलरी पसंद करने वालों के लिए यह एक यूनिक डिजाइन है। इसमें एक प्लेन गोल्ड स्क्वायर और एक छोटे-छोटे स्टोन वाला स्क्वायर आपस में जुड़े होते हैं।


Download Android App
Download iOS App




