BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की धमकी- ‘…तो आज इंदौर में आग लगा देता’, कांग्रेस ने दिया ये बयान
वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय अपने इस गृह नगर में सरकारी अधिकारियों को धमकाते हुए यह कहते सुनायी पड़ रहे हैं कि ‘हमारे संघ के पदाधिकारी (यहां) हैं, नहीं तो आज आग लगा देता इंदौर में।’
आज का राशिफल (04 जनवरी)
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति मजबूत के चलते लोन चुकाने में कामयाब होंगे।
एक दिन, 42 स्थान, 42 बड़े नेता : BJP ऐसे लांच करेगी सीएए पर संपर्क अभियान
भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान पांच जनवरी से शुरू करने की तैयारी की है। एक ही दिन में 42 स्थानों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे।
सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ गवाही दी
पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उसकी संलिप्तता के बारे में शुक्रवार को गवाही दी।
MP के सागर में निजी प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार रात एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी।
पश्चिम एशिया में 3 हजार सैनिक और भेज रहा है अमेरिका
अमेरिका के हमले में एक ईरानी जनरल के मारे जाने के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर पश्चिम एशिया में वाशिंगटन तीन हजार सैनिक और भेज रहा है। रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यमुना को इतना स्वच्छ बनाएंगे कि उसमें डुबकी लगाई जा सके : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार फिर चुनकर आती है तो यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि उसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोग डुबकी लगा सकें।
पुलिस ने सपना चौधरी से सड़क दुर्घटना की जांच में शामिल होने को कहा
पुलिस ने हरियाणा की गायिका एवं नर्तकी सपना चौधरी से क्रिसमस के दिन हुई एक वाहन दुर्घटना की जाँच में शामिल होने को कहा है।
इमरान खान के उत्तर प्रदेश वीडियो पर विदेश मंत्रालय ने कहा : फर्जी खबर, पकड़े जाने पर हटाया
विदेश मंत्रालय ने ‘फर्जी खबर’ फैलाने को लेकर शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की। खान ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई का दावा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया था, लेकिन वह बांग्लादेश की घटना निकली।
अमृतसर में रोटी के लिए विवाद, बाउंसरों ने युवक को मौत के घाट उतारा
शहर के रंजीत एवेन्यू स्थित सोशल साइट रेस्टोरेंट में न्यू ईयर पार्टी मनाने पहुंचे युवक का खाना खाने को लेकर विवाद हो गया।