मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति मजबूत के चलते लोन चुकाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपकी पूर्वाभास की क्षमता काफी काम आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना भाग्यशाली रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) अच्छे वित्तीय प्रबंध के चलते पैसों की बचत करने में कामियाब होंगे। आज आप किसी के साथ को काफी एंजॉय़ करेंगे। घर के कामों में परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद करेगा। किसी करीबी के साथ घूमने जा सकते हैं। रहने के लिए दूसरी जगह शिफ्ट हो सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- केसरिया।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के चलते आय में वृद्धि होगी। अच्छे कनेक्शन कार्यक्षेत्र पर आपकी रुचियों को बढ़ाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास प्लान कर सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गुलाबी।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) कार्यक्षेत्र पर अच्छे प्रदर्शन और मेहनत के चलते तरक्की के रास्ते खुलेंगे। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। घर पर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी खूबसूरत जगह छुट्टियों मनाने का मौका मिल सकता है। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- नारंगी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। सेहत को लेकर ज्यादा ना सोचें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित किसी डील को करने के लिए दिन अच्छा है। किसी चीज का चुनाल करते समय दिल की सुनें। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी यात्रा पर जाना रोमांचक रहेगा। करियर का चुनाव करते समय उस करियर से जुड़े लोगों से परामर्श लें। किसी चीज पर बेवजह पैसा खर्च कर सकते हैं। जंक फूड से परेहज करें। जीवनसाथी घर में बदलाव की सोच सकता है। किसी घर या प्लॉट को खरीदने मे भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- क्रीमसन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) काम को लेकर किसी नए क्षेत्र पर दाखिल होने की कोशिश करेंगे। सही समय पर सही फैसला आपको पैसा बचाने में मदद करेगा। हेल्थ ड्रिंक्स फायदेमंद साबित नहीं होंगी। परिवार के लोग आपकी जरुरतें पूरा करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- वॉयलेट।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) आर्थिक स्थिति मजबूत रहेंगी। कार्यक्षेत्र पर आपका अनुमान गलत साबित हो सकता है। काम के दबाव को कम करने के लिए व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। किसी सदस्य के ट्रिप से वापिस आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- नारंगी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। किसी के द्वारा प्रस्तुत एक व्यवसायिक प्रस्ताव रोमांचक लग सकता है। स्वस्थ खानपान के चलते स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार के साथ कुछ प्लान कर सकते हैं। नए घर का मालिकाना हक मिलेगा । समाज में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- नारंगी।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। सेहतमंद रहने के लिए प्रलोभनों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र पर दूसरों की दखल और रुकावटों से निपटने में सक्षम होंगे। शहर से बाहर यात्रा करते समय पर्याप्त धन अपने पास जरूर रखें। नए घर को व्यवस्थित कर सकते हैं। दूसरों के सपंर्क में रहना आपके लिए ही अच्छा होगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) करियर को लेकर प्लान बना सकते हैं। वजन नियंत्रित करने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। धन को महत्व देना सीखें। घर को खूबसूरत बनाने पर ध्यान देंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) धन कमाने का मौका हाथ से निकल सकता है। प्रोफेशनली दिन अच्छा है। परिवार के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। किसी करीबी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करते समय जल्दबाजी ना दिखाएं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- लेवेंडर।