जेएनयू हिंसा: छात्रों और शिक्षकों के साथ दिल्ली पुलिस ने की बैठक
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) एम. एस. रंधावा ने छात्रों और शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
नागरिकता कानून पर समर्थन जुटाने के लिए घर-घर पहुंचे भाजपा के मंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में रविवार को 10 दिन का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। इस कानून के खिलाफ देश भर में जारी जबर्दस्त प्रदर्शनों को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है।
सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन का विरोध कर रहे छात्र गुस्सा में आगे बढ़े,जिससे संघर्ष हुआ : जेएनयू
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने रविवार रात को कहा कि सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन का विरोधकर रहे छात्र इसका समर्थन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए उनकी तरफ गुस्सा से आगे बढ़े जिससे दोनों के बीच संघर्ष हुआ। इसबीच रॉड और डंडे लिए ‘नकाबपोश बदमाशों ने छात्रावास के कमरों में तोड़ फोड़ की।
JNU हिंसा में पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्रों पर हुए हमले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इस जांच के आदेश दिए हैं।
JNU परिसर में नकाबपोशों का हमला, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, विपक्ष ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार रात को उस वक्त हिंसा भड़क गयी जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया, परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा।
जेएनयू परिसर में शांति कायम हुई : दिल्ली पुलिस
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद परिसर में शांति कायम हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अमरिंदर सिंह ने केंद्र से कहा : खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित हो
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि खाड़ी देशों में रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
JNU की घटना को लेकर AMU में निकाला गया विरोध मार्च
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार रात हिंसा होने की खबरों के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों ने इसका विरोध किया।
JNU हिंसा पर बोले राहुल, फासीवादी सत्ता में हैं
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा पर विपक्षी पार्टियों ने रविवार को भाजपा पर हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “हमारे देश को नियंत्रित कर रही फासीवादी ताकतें” बहादुर बच्चों की आवाज से डरती हैं लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने घटना में “टुकड़े टुकड़े गिरोह” की भूमिका की जांच करने की मांग की।
जयशंकर ने ईरान, अमेरिका, यूएई और ओमान के विदेश मंत्रियों से बात की, तनाव पर जताई चिंता
ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को ईरान, ओमान, यूएई और अमेरिका के विदेश मंत्रियों से बात की और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।