बिहार के अररिया जिले के जोगबनी रेलवे स्टेशन से लॉरेंस बिश्नोई के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी जयप्रकाश के रूप में की गई है।
लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर गिरफ्तार
अररिया के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बताया कि भारत-नेपाल बॉर्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास साइबर फ्रॉड की शिकायत पर एक युवक को पकड़ा गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ के क्रम में अपनी पहचान बीकानेर के रहने वाले जयप्रकाश के रूप में बताई।
किराए के मकान में छिपकर रह रहा था
वह कृष्ण कुमार के नाम से गलत पहचान बनाकर नेपाल के बिराटनगर में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। पकड़ा गया युवक कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है, जो वर्ष 2023 में जयपुर में जी-ग्रुप के एक होटल में एक करोड़ की फिरौती के लिए बिश्नोई गैंग के शूटरों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में भी शामिल रहा है।
राजस्थान पुलिस को भेजी सूचना
उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी और बीकानेर में बाल सुधार गृह में रखा गया था। जहां से वह खिडकी तोड़कर भाग गया था और अपना पहचान छिपाकर बिराटनगर में रह रहा था। लेकिन, अपने ग्रुप से इंटरनेट के माध्यम से संपर्क में था। ग्रुप के लीडर द्वारा उसे विभिन्न माध्यमों से पैसा भेजा जाता था, जिसे निकालने वह जोगबनी आया करता था।
इसी क्रम में एक दुकानदार के अकाउंट फ्रीज होने की शिकायत पर उसे पकड़ा गया। राजस्थान पुलिस को इसकी सूचना भेज दी गई है।
बिहार के अररिया से लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर से गिरफ्तार
Summary :
बिहार के अररिया जिले के जोगबनी रेलवे स्टेशन से लॉरेंस बिश्नोई के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी जयप्रकाश के रूप में की गई है। लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर गिरफ्तार अररिया के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बताया कि भारत-नेपाल बॉर्डर के जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास साइबर फ्रॉड की शिकायत पर एक युवक को पकड़ा गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ के क्रम में अपनी पहचान बीकानेर के रहने वाले जयप्रकाश के रूप में बताई। किराए के मकान में छिपकर रह रहा था वह कृष्ण कुमार के नाम…


Download Android App
Download iOS App



