आज का राशिफल ( 03 अक्टूबर 2020 )
जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिस्थितियां आपके विपरीत चल रही हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। बहन की शादी को लेकर मन परेशान रहेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे, धैर्य रखें।
ट्रम्प की कोरोना से लड़ाई !
वैश्विक महामारी कोरोना ने जिस तरह विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व उनकी पत्नी को संक्रमित किया है उससे एक बार फिर यह साबित हो गया है
कहानी आईएनएस विराट की
दुनिया के सबसे पुराने विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विराट को 29 वर्ष की सेवा के बाद 2017 में आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया था।
हाथरस कांड : SP समेत कई अधिकारी निलंबित, कई पुलिसकर्मियों के साथ पीड़ित परिवार का भी होगा नार्को टेस्ट
उत्तर प्रदेश के चर्चित हाथरस कांड में राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। अब इस मामले में आरोपियों के साथ-साथ पीड़ित पक्ष का भी पॉलीग्राफ और नारको टेस्ट कराया जाएगा।
हाथरस कांड : CM केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों में शामिल होकर हाथरस की पीड़िता के लिए न्याय मांगा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक युवती के साथ कथित तौर पर हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में यहां जंतर-मंतर पर शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में शामिल हुए।
‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान में वैश्विक कल्याण की भावना निहित – PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के आह्वान में वैश्विक कल्याण की भावना निहित है। इसके लिए उन्होंने प्रवासी भारतीयों का समर्थन मांगा और जोर देकर कहा कि भारत की समृद्धि से विश्व भी लाभान्वित होता है।
सरकार ने कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए – PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने विज्ञान को सामाजिक व आर्थिक बदलावों की दिशा में अपने प्रयासों के मूल में लाने के लिए व्यवस्था से जड़ता को तोड़ने का काम किया। साथ ही उन्होंने भारतीय मूल के प्रवासी शिक्षाविद और वैज्ञानिकों से ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया।
हाथरस मामला : भारतीय युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला, न्याय की मांग की
कांग्रेस की युवा इकाई ने हाथरस मामले की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को यहां कैंडल मार्च निकाला। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुवाई में रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक यह कैंडल मार्च निकाला गया।
गांधी के आदर्श मानवता के समक्ष चुनौतियों से मुकाबले में राह दिखाते रहेंगे : नायडू
उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी दुनिया में, जहां आतंकवाद और जघन्य अपराधों ने लोगों को झकझोर दिया है, व्यक्ति को मानवता में विश्वास न खोने के महात्मा गांधी के दर्शन को याद रखना चाहिए।
राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये।