आज का राशिफल ( 17 दिसंबर 2020 )
आर्थिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। जनसंपर्क से आय के साधन में बढ़ोतरी होगी। किसी सार्वजनिक मंच से आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। मित्र के साथ तालमेल बना रहेगा। माता के सेहत का ध्यान रखें।
सर्वोच्च न्यायालय और किसान
सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार और आंदोलनकारी किसानों की समिति बनाकर किसान मामलों को सुलझाने का जो परामर्श दिया है उसे देखते हुए यह साफ है कि सरकार और किसानों को खुले मन से आगे बढ़ना होगा और किसानों के मसले का समाधान निकालना होगा।
भारत-ब्रिटेन : गतिशील संबंधों का नया युग
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले वर्ष भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। बोरिस जॉनसन ने भारत के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने 5 करोड़ गन्ना किसानों की सहायता को बताया बड़ा कदम
गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की कैबिनेट की ओर से पांच करोड़ गन्ना किसानों को 35 सौ करोड़ रुपये की सहायता मंजूर किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे बड़ा कदम बताते हुए मोदी सरकार की तारीफ की है। गृहमंत्री ने कहा है कि मोदी सरकार देश के किसानों के हितों के प्रति निरंतर समर्पित भाव से काम कर रही है।
विदेशियों से ठगी करने के लिए चलाए जा रहे फर्जी कॉलसेंटर से 54 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी
पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में फर्जी कॉलसेंटर चला विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
किसान आंदोलन : न्यायालय ने गतिरोध दूर करने के वास्ते समिति बनाने की बात कही
उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को संकेत दिया कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों और सरकार के बीच व्याप्त गतिरोध दूर करने के लिये वह एक समिति गठित कर सकता है क्योंकि ‘‘यह जल्द ही एक राष्ट्रीय मुद्दा बन सकता है।’’
पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर की गोलीबारी, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब !
पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया और भारी गोलीबारी के साथ ही मोर्टार से गोले दागे, जिसके बाद में भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत, थाईलैंड ,ताइवान की विनिमय दर नीति की ‘निगरानी’ कर रहा है अमेरिका
अमेरिका ने ताइवान और थाइलैंड के साथ भारत को विनिमय दर के साथ संभावित ‘छेड़छाड़’ करने वाले देशों की ‘निगरानी की सूची’ में डाला है। इस सूची में अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदार चीन और छह अन्य देश भी हैं।
केजरीवाल ने सिंघू बॉर्डर के निकट सिख संत की मौत पर दुख जताया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिख संत राम सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया है, जिन्होंने किसानों के दर्द से व्यथित होकर बुधवार को सिंघू बॉर्डर के नजदीक कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।
बर्फीली हवाओं के आगोश में उत्तर भारत, मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया
उत्तर भारत बुधवार को बर्फीली हवाओं के आगोश में रहा। पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा, जहां कम दृश्यता के चलते एक बस और गैस टैंकर की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई।