मेष (ARIES) : विद्यार्थियों को अनुसंधान संबन्धी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उच्चशिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। गृहणियां आपस में मनमुटाव रख सकती हैं।
वृष (TAURUS) : आज जोखिम भरे कार्यों में निवेश न करें, धन हानि की आशंका है। नजदीकी रिश्तेदारों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, सूझ-बूझ एवं विवेक से काम लें। महिला मित्र के साथ संबन्धों में मधुरता आयेगी।
मिथुन (GEMINI) : घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने से खुशी का माहौल रहेगा। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात होगी।
कर्क (CANCER) : विश्वव्यापी गम्भीर बीमारी से बचने के लिए स्वयं को सुरक्षित रखकर बाहर निकलें, सर्दी-जुकाम की आशंका बन सकती है। मजदूर दोपहर के बाद कारखानों में मशीनरी एवं औजारों से थोड़ा सावधान रहें।
सिंह (LEO) : आर्थिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। जनसंपर्क से आय के साधन में बढ़ोतरी होगी। किसी सार्वजनिक मंच से आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। मित्र के साथ तालमेल बना रहेगा। माता के सेहत का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : राजनयिक संबन्ध अच्छे रहेंगे। किसी नेता के माध्यम से सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जनता में लोकप्रिय होंगे, किन्तु अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा अपयश मिल सकता है।
तुला (LIBRA) : व्यवसाय संबन्धी मामलों में मित्र के साथ बाहर जाने के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें, हानि होने की आशंका है। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबन्धों में कटुता न आने दें।
वृश्चिक (SCORPIO) : पति-पत्नी में संबन्ध अच्छे रहेंगे। सन्तान के मनमौजी व्यवहार चिंता का कारण बन सकता है। शाम के समय किसी रिश्तेदार के आने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें, कार्य में अवरोध होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज रचनात्मक कार्यों में रूचि उत्पन्न होगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान होने अधिक सुकून महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्गों के प्रति सेवाभाव रखें। उनके मार्गदर्शन से जीवन में भाग्योदय होगा।
मकर (CAPRICORN) : कार्यक्षेत्र में आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास द्वारा रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में समर्थ रहेंगे। विदेश से जुड़े व्यक्ति घर-परिवार की याद में भावुक होंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : शिक्षा के क्षेत्र में भाग्योदय होगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रशासन की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें। व्यवसायी नए कारोबार में निवेश करें।
मीन (PISCES) : किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपने जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करें। डायबिटीज के मरीज अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें।


Download Android App
Download iOS App



