Mumbai Virar News: मुंबई के एक फ्लैट में 3 भाई-बहनों शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच की शुरू

Summary :

3 भाई -बहनों के फ्लैट में से शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह मामला गुरुवार को पश्चिम स्थित ग्लोबल सिटी परिसर का है। पुलिस सभी पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है और आशंका है कि तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या की होगी।

मुंबई के विरार से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 भाई -बहनों के फ्लैट में से शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह मामला गुरुवार को पश्चिम स्थित ग्लोबल सिटी परिसर का है। वहीं 3 भाई -बहनों ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया। पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले की जांच कर रही है।

किराये के घर पर रहते थे

इस घटना के चलते मृतकों की पहचान 52 वर्षीय दिपेश मेहता, 50 वर्षीय कुमार मेहता और 48 वर्षीय खेवाना मेहता के रूप में हुई है और तीनो भाई-बहन किराए पर ग्लोबल सिटी परिसर में स्थित ‘गार्डन एवेन्यू’ सोसाइटी के डी-विंग में 1203 फ्लैट में रहते थे।

क्या है पूरा मामला

इस घटना की जानकारी पहले साथ में रहने वाले पड़ोसियों को हुई जब फ्लैट में से काफी बदबू आने लगी जिसके कारण साथ में रहने वाले सभी लोगों को परेशानी होने लगी। पड़ोसियों ने सबसे पहले पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने के बाद फ्लैट के दरवाजे को तोड़ा गया। पुलिस ने देखा की 3 भाई बहनों के शव बुरी हालत में पड़े हुए मिले।

सभी पहलुओं के आधार पर जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस सभी पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है और आशंका है कि तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या की होगी। साथ ही जांच में यह भी सामने आ रहा है कि एक कैंसर से पीड़ित था और घर में पैसे की भी दिक्कत थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन में मिले वीडियो सभी सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।

Team Desk