आज का राशिफल (26 फरवरी 2021)
कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों की सुनवाई आज अच्छे परिणाम देगी। खुशी का माहौल रहेगा। पड़ोसियों से संबंध अच्छे बनाकर रखें। छोटी-छोटी अनसुनी-अनकही बातों को नजरंदाज कर दें। संतान के नकारात्मक व्यवहार से मानसिक कष्ट मिल सकता है।
आंदोलन में किसानों को नोटिस और सड़कें बंद करने पर अब फूटा गुस्सा
कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में तीन महीने बाद किसानों का गुस्सा फूटने लगा है। गाजीपुर बॉर्डर स्थित मुख्य सड़कें बंद होने और किसानों को मिल रहे नोटिसों पर सरकार और पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए किसान नेताओं ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता की।
मरम्मत के लिये ब्यास हाइडल नहर बंद होने से दिल्ली में प्रभावित होगी जलापूर्ति : चड्ढा
दिल्ली में करीब 25 प्रतिशत पानी की आपूर्ति करने वाली ब्यास हाइडल नहर को मरम्मत के लिये एक महीने तक बंद किया जा रहा है जिससे राष्ट्रीय राजधानी को अभूतपूर्व जल संकट और कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
कोकीन और कोयला बने सियासी हथियार
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन इन चुनावों की धमक काफी पहले ही सुनाई देने लगी है।
दक्षिण भारत और भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ( जनसंघ) की राजनीतिक यात्रा में दक्षिण भारत साठ के दशक तक बेशक ‘दूर का सुहावना फूल’ रहा हो मगर अब 21वीं सदी के शुरू से ही इस फूल की महक को उसने तब करीब से महसूस करना शुरू कर दिया था
HC ने तांडव वेब सीरीज मामले में अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तांडव वेब सीरीज का प्रसारण करने वाली कंपनी एमेजन प्राइम वीडियो के इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।
सरकार किसानों की आय बढ़ाने को बांस की खेती को दे रही है प्रोत्साहन : तोमर
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार बांस की खेती को प्रोत्साहन दे रही है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कर्नाटक के निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस को दिया समर्थन
बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसाकोटे विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक शरत बचेगौड़ा ने कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस को समर्थन दिया है। पार्टी ने गुरुवार को यह बात कही।
प्रियंका ने पार्टी की यूपी चुनाव घोषणापत्र समिति के सदस्यों के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को नई दिल्ली में यूपी कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।
अयोध्या पहुंचे नरेश टिकैत, बोले-सरकार नहीं सुन रही, रामलला से लगाने आए गुहार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘हमारी लड़ाई जमीन बचाने की है और सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही तो रामलला से गुहार लगाने आए हैं।”