शरद पवार ने CM उद्धव ठाकरे से की मुलाकात
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर उनसे मुलाकात की और राज्य में हाल के राजनीतिक घटक्रम पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नगालैंड में एनपीएफ के 21 विधायक एनडीपीपी में शामिल
नगालैंड में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के 21 विधायक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) में शामिल हो गए।
विधायक ने बच्ची की मौत को लेकर चिकित्सकों को फटकारा, वीडियो प्रसारित
बलिया जिले में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह का एक नया वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें वह एक नौ वर्षीय बच्ची की उपचार के कथित अभाव के कारण हुई मौत को लेकर चिकित्सकों को फटकार लगाती दिखीं।
तपाती गर्मी रूलाती बिजली
इस वर्ष भीषण गर्मी तपा रही है और बिजली रूला रही है।
राजद्रोह कानून की प्रासंगिकता
भारत की स्वतन्त्रता के बाद संसदीय लोकतन्त्र अपनाये जाने के बाद भारतीय दंड संहिता विधान की धारा 124(ए) को बरकरार रखना इसलिए अनुचित था क्योंकि संसदीय प्रणाली के लोकतन्त्र में सत्ता या सरकार की कटु आलोचना से लेकर शासन की नीतियों के खिलाफ जन आन्दोलन चलाना
TMC ने शाह के प्रस्तावित बंगाल दौरे पर कसा तंज , भाजपा ने किया पलटवार
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के अगले सप्ताह संभावित दौरे पर शुक्रवार को चुटकी लेते हुए कहा कि वह गुटबाजी से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश ईकाई से मुलाकात करेंगे। विधानसभा चुनावों के बाद यह शाह का राज्य का पहला दौरा होगा।
मदीना मस्जिद में शरीफ के खिलाफ नारेबाजी के आरोप में पाकिस्तानी तीर्थयात्री गिरफ्तार
सऊदी अधिकारियों ने शुक्रवार को कुछ पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद में सऊदी अरब के दूतावास ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति के बारे में माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
LSG vs PBKS IPL 2022 : गेंदबाजों ने दिलाई लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स पर जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अपने अपेक्षाकृत कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए अपनी टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शुक्रवार को यहां 20 रन से जीत दिलायी।
भारत ने श्रीलंका को दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति की बड़ी खेप भेजी : भारतीय उच्चायोग
भारत ने शुक्रवार को एक भारतीय नौसेना के जहाज की मदद से महत्वपूर्ण दवाओं की एक बड़ी खेप श्रीलंका पहुंचाई।