भाजपा अध्यक्ष नड्डा रांची में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को रांची पहुंचेंगे और कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे।
नड्डा ने ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत सात राजदूतों के साथ बातचीत की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को रूसी राजदूत समेत सात दूतावासों के प्रमुखों से बात की। नड्डा का पार्टी के संपर्क कार्यक्रम के तहत चर्चा का इस तरह का यह तीसरा आयोजन था।
यूएपीए मामला: एसआईए ने जम्मू के पुंछ में नियंत्रण रेखा से लगे विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को आतंकवाद से संबंधित एक मामले के सिलसिले में जम्मू के सीमावर्ती जिले पुंछ में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कश्मीरियों को आगे आना होगा…
हम सब जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद हालातों में तेजी से सुुधार हुआ। पीएम स्पेशल पैकेज के तहत जरूरतमंद कश्मीरियों को हर प्रकार की सहायता मिली और साथ-साथ दूसरे राज्यों से कई लोगों को कश्मीर में नौकरियां मिलीं।
कश्मीर : जय महाकाल बोलो रे
मशहूर कैमिस्ट माखन लाल बिन्दू से लेकर बैंक मैनेजर विजय कुमार तथा बिहारी मजदूरों की हत्याओं से कश्मीर की सियासत में उबाल आना स्वाभाविक है।
राज्यसभा चुनावों का चक्रव्यूह
भारत ने स्वतन्त्रता के बाद जिस द्विसदनीय संसदीय लोकतान्त्रिक प्रणाली को अपनाया उसमें लोकसभा (प्रत्यक्ष चुनाव) और राज्यसभा (परोक्ष चुनाव) की ब्रिटिश संसदीय प्रणाली का इस वजह से अनुसरण किया
छत्तीसगढ़ : मनरेगा के 12 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में नियमित किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले दो महीने से हड़ताल कर रहे मनरेगा योजना के 12 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
केंद्र सरकार ने स्वीकार किया कि सत्येंद्र जैन ‘आरोपी’ नहीं हैं: केजरीवाल का दावा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ ‘‘साजिश’’ का पर्दाफाश हो गया है, क्योंकि केंद्र सरकार ने अदालत में स्वीकार किया है कि वह ‘आरोपी’ नहीं हैं।
अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में पांच किशोर घायल
अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में शनिवार को एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में पांच किशोर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उपराष्ट्रपति ने अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अफ्रीकी देशों के साथ त्वरित और टिकाऊ परस्पर प्रगति लाने के लिए आर्थिक समझौतों में अवसरों की तलाशने का आह्वान किया है।