भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को रांची पहुंचेंगे और कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने शनिवार को बताया कि नड्डा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची आ रहे हैं और यहां मोरहाबादी में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 4 अक्टूबर 2019 को नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हजारीबाग की यात्रा पर आए थे।
राज्य के जनपद कार्यालयों की भी आधारशिला रखेंगे जेपी नड्डा
रैली को संबोधित करने के बाद नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय से चतरा और जामताड़ा में बने नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालयों का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन करेंगे। नड्डा राज्य के आठ जिलों में बनने वाले जिला भाजपा कार्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



