PM modi : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को अपने गुजरात दौरे पर हैं। जहाँ उन्होंने अपने एक कार्यक्रम के दौरान देश में अफवाह फैलाने और लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिशों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान के युद्ध के समय कुछ तत्वों के द्वारा काफी अफवाहें फैलाई गई थीं, किसानों को खाद के लिए डराया गया, यही नहीं बहनों को भी डराया गया कि गैस नहीं मिलेगी। इनका प्लान सिर्फ और सिर्फ देश में अफरा-तफरी फैलाना था, ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने देश के किसान भाई-बहनों को याद दिलाना चाहता हूँ कि मैंने कहा था मोदी आपके साथ खड़ा रहेगा। आपको बता दूँ कि युद्ध आज भी चल रहा है, लेकिन मोदी ने देश में खाद की कोई कमी नहीं होने दी। दुनिया भर में युद्ध की वजह से बहुत कमी हो गई है, लेकिन जो खाद की बोरी दुनिया भर के मार्केट में 3000 रुपए में मिल रही है, वह भारत में 300 रुपए से भी कम में मिल रही है। डीएपी खाद की कीमत जो दुनिया में 5000 से अधिक हो गई है, वह भारत में 1350 रुपए बोरी मिल रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा
पीएम ने कहा कि पीएम-किसान निधि योजना की ताजा किस्त के तहत देश में करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हमारी सरकार हमेशा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देती है। वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते उर्वरक की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसका असर हमारी सरकार ने किसानों पर बोझ नहीं पड़ने दिया। उन्होंने इस किस्त से गुजरात के लाखों किसान परिवारों के बैंक खातों में 50 लाख रुपए से ज्यादा की रकम डाली।
कार्यक्रम में चारपाई पर बैठे दिखे लोग
कार्यक्रम में लोगों के चारपाई पर बैठे होने का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बनासकांठा ने गाँव की परंपराओं को आज फिर जीवित कर दिया है। उन्होंने बताया कि “देश के लोगों को यह देखकर हैरानी होगी कि इस कार्यक्रम में शामिल सभी लोग चारपाई पर बैठे हैं। बनासकांठा ने हमारे गाँवों की परंपराओं को एक बार फिर जीवित कर दिया है। यही नहीं अगर इसकी जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को दी जाए तो वह भी इसे विश्व रिकॉर्ड मान लेंगे।”
यह भी पढ़ें – एक दिन की रैली से बाजार बंद नहीं होते, विपक्ष की रैली रोकने के लिए बहाने बना रही है सरकार : हन्नान मोल्लाह


Download Android App
Download iOS App




