Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लिफ्ट के बहाने करते थे लूट, 4 गिरफ्तार

Summary :

नोएडा के सेक्टर-63 में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जांच के दौरान कई हथियार मिले जिसमें दो तंमचे, कारतूस, दो चाकू, चोरी की दो बाइक मिली है।

नोएडा के सेक्टर-63 से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेने के लिए फायरिंग शुरू की जिसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बताया गया की बदमाश लोगों को शिकार बनाते थे और उनके गहने समान और कई अन्य चीज़ें लूट लिया करते थे। चारों आरोपी लोगों को लिफ्ट देने के जरिए उनका शिकार किया करते थे।

दो के पैर में लगी गोली

नोएडा सेक्टर-63 के लोगों ने बताया की यह मुठभेड़ रविवार को देर रात में हुई थी। इस भिड़ंत में पुलिस ने दो बदमाशों के पैरों में गोलियां चला दी। वहीं दो बदमाशों को नोएडा सेक्टर-63 पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस ने बताया की बदमाशों की पहचान विकास उर्फ कालू उर्फ कल्लू और राजेश उर्फ डेढ़ा के रूप में हुई है यह दोनों बदमाश एक दिल्ली के मीठापुर गांव और दूसरा नोएडा के बसई गांव के रहने वाले है वहीं दो बदमाशो की पहचान शंकर शर्मा और कपिल कश्यप के रूप में हुई है जो नोएडा के सुत्याना गांव और बसई गांव के रहने वाला है ।

पुलिस को बदमाशों के पास हथियार मिले

पुलिस ने बदमाशों को जब गिरफ्तार किया तो उन्हें जांच के दौरान कई हथियार मिले जिसमें दो तंमचे, कारतूस, दो चाकू, चोरी की दो बाइक मिली है। वहीं पुलिस  ने बताया की इस बदमाशों का मुखिया विकास हैं जिस पर 22 मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले की जानकारी में जुटी हुई हैं।

लोगों को लूटते थे बदमाश

पुलिस ने बताया की यह बदमाश नोएडा के सेक्टर-20 थाने के गैंगस्टर थे। यह सभी अंजान लोगों को गुमराह करके लिफ्ट के बहाने अपनी कार में बैठते थे और उनका शिकार करके उनके गहने कार , ऑनलाइन पैसे लुटते  थे। बदमाश लोगों का शिकार करके उन्हें फिर सुनसान रास्ते पर छोड़ दिया करते थे।

Team Desk