रामनवमी जुलूस के मामले में नीतीश ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना को लेकर रविवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली
बिहार में भाजपा के सत्ता में आते ही दंगाइयों को उल्टा लटका कर सीधा किया जाएगा : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार में नीतीश कुमार की ‘‘महागठबंधन’’ सरकार के कार्यकाल में ‘भ्रष्टाचार’, ‘अराजकता’ और ‘दमन’ का माहौल व्याप्त होने का आरोप लगाने के साथ ही चेतावनी भरे स्वर में कहा कि 2025 में भाजपा के सत्ता में आते ही सभी दंगाइयों को ‘उल्टा लटका’ कर सीधा किया जाएगा।
सबसे पहले हम भारतीय हैं
भारत के सन्दर्भ में सर्वोच्च प्राथमिकता इस तथ्य को देनी होगी कि इसकी सांस्कृतिक विरासत ‘असहमति’ के बीच ‘सहमति’ बना कर चलने वाले सकल समाज की रही है।
एक्ट ऑफ गॉड नहीं हैं हादसे
इंदौर में रामनवमी उत्सव पर बैलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे में 36 लोगों की मौत के बाद उनके परिवार मातम में डूबे हुए हैं
IPL 2023 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) रविवार को यहां मुंबई इंडियन को आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
IPL 2023 : राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से किया पराजित
पिछले साल की उप विजेता राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर (54 रन) और यशस्वी जायसवाल (54 रन) की पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तान संजू सैमसन (55 रन) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एकतरफा मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से पराजित किया।
ठाकुर ने सावरकर के खिलाफ टिप्पणी के लिए राहुल पर तंज कसा, कहा- नाभा जेल से छ्रटने के लिए नेहरू ने मांगी थी ‘माफी’
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिंदुत्व के दिवंगत विचारक वी. डी. सावरकर का अपमान करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा और दावा किया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने एक बार जेल से छूटने के लिए ”माफी” मांगी थी।
PM मोदी ने स्वायत्त लैंडिंग मिशन के सफल परीक्षण के लिए इसरो की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पुन: प्रयोग के अनुकूल ‘प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन’ (आरएलवी एलईएक्स) के सफल परीक्षण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना की।
भारत आज मजबूत है, अपने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान स्वीकार नहीं करेगा : जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जो अपने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानजनक तरीके से नीचे उतारा जाना बर्दाश्त कर ले; क्योंकि यह देश ‘बहुत दृढ़’ होने के साथ-साथ ‘बहुत जिम्मेदार’ भी है।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, – ‘शिक्षा महिलाओं को सशक्त करने का श्रेष्ठ माध्यम’
राज्यपाल मिश्र का मानना है कि शिक्षा महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। उनका मानना है कि महिलाओं को