February 8, 2024 - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

एक बार फिर गरमाया ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव का मामला, सरकार ने आरोपियों पर कसा शिकंजा

online betting app mahadev case

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ऑनलाइन सट्टेबाजी के ऐप महादेव का मामला गर्माहट लाने लगा है, आरोपियों पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। इस मामले में दो आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, दो आरक्षकों को बर्खास्त किया गया है और यह मामला विधानसभा में भी गूंजा। महादेव ऐप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी […]

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर राज्यपाल बोले – गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं

Hemant Soren and Jharkhand Governor CP Radhakrishnan

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर राजभवन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। हेमंत सोरेन राजभवन खुद इस्तीफा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने खुद अपने त्यागपत्र में कहा है कि वह ईडी की हिरासत में हैं और सीएम के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। राज्यपाल […]

हल्द्वानी में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Untitled 1 copy 78

हल्द्वानी में हुए उपद्रव के बाद जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। यह आदेश मलिक बगीचा क्षेत्र में ध्वस्त किए गए मदरसे और उसके आसपास के क्षेत्र में लागू है। उपद्रव के बाद प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है और भारी पुलिस बल तैनात […]

NDA की सरकार भले ही हो संकल्प बीजेपी को लाना

SAMRAT CHOUDHARY

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को साफ कर दिया कि आज बिहार में एनडीए की सरकार जरूर है, लेकिन हमारा संकल्प भाजपा की सरकार बनाने की है। बिहार भाजपा द्वारा आयोजित ‘धन्यवाद, सम्मान सह संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार बनने की […]

किसानों के विरोध-प्रदर्शन का पंजाब, हरियाणा में दिखा असर

kisssan virodh

किसानों द्वारा अगले सप्ताह संसद की ओर मार्च करने के आह्वान के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा की पुलिस ने गुरुवार को अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों तथा राज्यों में अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। इस सप्ताह के अंत में पंजाब और हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाले राजमार्गों पर भारी […]

संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन डाका कांड में दो महिलाओं समेत 15 अपराधी गिरफ्तार

sambalpur jammu tawi express

झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने संबलपुर-रांची-जम्मू तवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18309) में करीब चार महीने पहले हुई भीषण डकैती के मामले में 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में दो महिलाएं भी हैं। इनके पास से छह हथियार, 20 कारतूस, 20 मोबाइल, 8 बाइक, 2 बोलेरो के अलावा 49 […]

संसद ने जल प्रदूषण निवारण विधेयक को मंजूरी, क्या है इसमें खास

puc jaja

संसद ने बृहस्पतिवार को ‘जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) संशोधन विधेयक 2024’ को मंजूरी दी, जिसमें जल प्रदूषण से संबंधित छोटे अपराधों को जेल की सजा की श्रेणी से बाहर करने, केंद्र को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के अध्यक्षों की सेवा शर्तों को निर्धारित करने में सक्षम बनाने और औद्योगिक संयंत्रों की कुछ श्रेणियों को […]

दुमका: हत्या मामले के दोषी को उम्रकैद

dumka

तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में गुरुवार को सत्र वाद संख्या 68/2021 में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई। इस मामले में सरकार की ओर से सहायक लोक अभियोजक खुशबुद्दीन अली ने बहस में हिस्सा लिया और न्यायालय में 13 गवाह पेश किये तथा प्रतिपरीक्षण कराया। दोनों पक्षों की ओर से बहस […]

बंगाल बजट सत्र के दौरान जमकर हुआ हंगामा

mamta banarji toa 2

जैसे ही पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में अपना वार्षिक बजट पेश किया, विपक्षी विधायकों ने भारी हंगामा किया और सदन को अराजक स्थिति में छोड़ दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बीजेपी विधायकों पर बरसते हुए बनर्जी ने कहा कि ”यह बीजेपी पार्टी कार्यालय नहीं है” […]

गोकुलपुरी हादसे में प्रत्येक घायलों को दी जाएगी 5 लाख की सहायता राशि

Untitled 1 copy 75

गोकुलपुरी मेट्रो स्‍टेशन की दीवार गिरने से घायल हुए 5 लोगों में से एक की मौत हो गई है। इस दौरान दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मृतक के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने का ऐलान किया है। वहीं, इस घटना के बाद डीएमआरसी ने कई कर्मचारियों को सस्पेंड भी […]

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।