Rajasthan CM Oath Ceremony: भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के CM के रूप में ली शपथ, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बने उपमुख्यमंत्री

भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के CM के रूप में ली शपथ, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बने उपमुख्यमंत्री

Rajasthan CM Oath Ceremony

भाजपा विधायक दल के नेता भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शर्मा के साथ ही भाजपा विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शर्मा और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वह RSS-ABVP से जुड़े रहे हैं। भाजपा ने सांगानेर से भजन लाल शर्मा को टिकट दिया था। बात करें उपमुख्यमंत्रियों की तो दीया कुमारी विद्याधर नगर से विधायक हैं और प्रेम चंद बैरवा दूदू से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।